{"_id":"5ec2cbde8ebc3e906700b9f5","slug":"water-tanker-taldehate-news-jhs1670337198","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर आते ही पानी के लिए उमड़ी रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर आते ही पानी के लिए उमड़ी रही भीड़
विज्ञापन
कैप्सन- टैंकर पर पानी लेने उमड़ी जनता
- फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। गर्मी के आते ही नगर में पेयजल संकट गहराने लगा है। सोमवार को नगर की जनता को पानी देने के लिए टैंकर भेजा गया। टैंकर आने पर लोगों की भीड़ पानी लेने के लिए उमड़ पड़ी।
पेयजल मुहैया कराने की जिम्मेदारी जल संस्थान की है। परंतु, कुछ समय से पेयजल व्यवस्था पटरी से उतरी है। आमजन बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान है। ऊंचाई वाले मोहल्लों की हालत तो और भी खराब है। पानी की चाहत में लोग तीन दिन से इंतजार कर रहे हैं। सोमवार को लोगों को पानी मिलने की उम्मीद थी, परंतु उनकी उम्मीद पूरी तरह से बेकार हो गई, जिससे हैंडपंपों पर पानी लेने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। हालांकि, सोमवार को जल संस्थान ने पानी के संकट वाले क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति के लिए टैंकर भेजा। टैंकर के आते ही जनता पानी लेने के लिए उमड़ पड़ी।
नगर में इस बार पेयजल संकट का अधिक सामना करना पड़ रहा है। जनता को बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
- दीपक गुप्ता
जल संस्थान गर्मी आने से पहले ही अपनी व्यवस्थाएं दुरुस्त न करके इंतजार करता है। इससे व्यवस्था के नाम पर लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।
- राजू साहू
कोरोना संक्रमण के कारण सोशल डिस्टेंस बनाने की बात कही जा रही है। परंतु, पानी की चाहत में लोग सोशल डिस्टेंस का ध्यान नहीं रख पा रहे हैं।
- कुंदन रजक
कुछ स्थानों पर समस्या थी। कई जगह काम करा दिया गया है, फिर भी पानी का दबाब नहीं बन पा रहा है। इसके लिए काम कराया जा रहा है।
- अभिलेश कुमार, अवर अभियंता, जल संस्थान
अभी तक किसी ने बताया नहीं है। फिर भी मैं जानकारी करके जनता के लिए जो हो सकता है, कराता हूं।
- मोहम्मद कमर, उपजिलाधिकारी