फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Water supply stop tubewell motor damage

ट्यूबवेल की मोटर खराब, पेयजल आपूर्ति ठप

Wed, 06 May 2020 11:21 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Water supply stop tubewell motor damage
सैदपुर। ग्राम सैदपुर में पेयजल आपूर्ति के लिए जल संस्थान द्वारा लगाए गए ट्यूबवेल की मोटर खराब हो जाने से पेयजल आपूर्ति चार दिन से ठप है। इससे ग्रामीण परेशान हैं। उन्होंने मोटर सही कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सैदपुर में ट्यूबवेल के माध्यम से नल-जल योजना का संचालन किया जा रहा है, लेकिन ट्यूबवेल की मोटर खराब हो जाने के कारण चार दिन से जलापूर्ति ठप पड़ी है। गर्मी का सीजन है और पानी की जरुरत बढ़ गई है। ऐसे में प्रत्येक परिवार परेशान है। जलस्तर गिर जाने से हैंडपंप पानी का साथ छोड़ रहे हैं। गर्मी व चिलचिलाती धूप में लोग अपनी बारी आने के लिए धूप में खडे़ रहने को मजबूर हैं। हैंडपंपों पर भीड़ लगने से सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने समस्या के संबंध में जल संस्थान के अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन

महरौनी क्षेत्र के जल संस्थान के सहायक अभियंता जेके तिवारी ने बताया कि उन्होंने लॉकडाउन के समय ही चार्ज लिया है। उनके पास स्टाफ नहीं है। सिर्फ चार ट्यूबवेल ऑपरेटर हैं। पूर्व से तैनात सहायक अभियंता अविलेश कुमार ही इस कार्य को कराएंगे। जब सहायक अभियंता अविलेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया की इस कार्य को नए साहब कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed