फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Water supply stop, people disturb

जलापूर्ति ठप, परेशान हो रहे लोग

Wed, 04 Mar 2020 12:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Water supply stop, people disturb
हैड़पंप से पानी ढोता बुजुर्ग - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जल संस्थान के साइफन में खराबी आने से लोअर जोन में पेयजल संकट गहराने लगा है। मंगलवार को जलापूर्ति ठप होने से आधे शहर में लोग पेयजल के लिए परेशान रहे। तमाम लोगों ने साइकिल पर बर्तन बांधकर हैंडपंप से पानी ढोया। बच्चे भी पानी के लिए हैंडपंप पर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

जल संस्थान संयोजनधारियों को जलापूर्ति करने के लिए कच्चा पानी गोविंद सागर बांध से लेता है। इसमें संस्थान ने साइफन प्रणाली बना रखी है, जिससे कच्चा पानी डोडाघाट स्थित ट्रीटमेंट प्लांट पहुंचता है। पिछले कई दिनों से संस्थान का साइफन ठीक से काम नहीं कर रहा है। इस कारण संस्थान को मांग के अनुरूप पानी नहीं मिल पा रहा है। इसका विपरीत असर लोअर जोन की आपूर्ति पर रहा। तीन दिन से मोहल्ला चौबयाना, बजरिया, श्रद्घानंदपुरा, रैदासपुरा, मऊठाना, चिरौलपुरा, रावरपुरा, महावीरपुरा, सुभाषपुरा मोहल्ला में पंद्रह से बीस मिनट पानी की आपूर्ति हो रही थी। लेकिन, मंगलवार को जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।
विज्ञापन

इस कारण विभिन्न मोहल्लों में लोग पानी के लिए हैंडपंप तलाशते दिखे। कइयों ने साइकिल पर प्लास्टिक के कुप्पा बांधकर आधा किलोमीटर की दूरी से पानी जुटाया। कई हैंडपंपों पर सुबह से ही लाइन लग गई थी। खराब हैंडपंपों की मरम्मत नहीं होने से लोगों में नाराजगी रही। मोहल्ला रैदासपुरा में तीन हैंडपंप कई दिनों से खराब पड़े हैं। कुछ हैंडपंपों पर लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है, उन्हें भी नहीं हटाया जा रहा है। इससे भी लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मान्यवर कांशीराम आवासीय कॉलोनी नारायणपुरा में दो हैंडपंप खराब हैं। इसके चलते स्कूल के हैंडपंप से ही मोहल्ला व कॉलोनी के लोग अपनी प्यास बुझा रहे हैं। पाइप लाइन की आपूर्ति पहले से चरमराई हुई है। ऐसे में लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
- परशुराम
पूरा रैदासपुरा पेयजल संकट से जूझ रहा है। अब गर्मियां आने लगी है तो अभी से चिंता सताने लगी है कि कैसे पानी का इंतजाम होगा? क्योंकि जब ठंड के मौसम में पेयजल समस्या से राहत नहीं मिली तो गर्मियों में मिलेगी, इसकी कोई गारंटी नहीं है।
- कांशीराम
पाइप लाइन से जलापूर्ति को कोई बहाल नहीं कर पाया है। इस कारण मोहल्ला चौबयाना, खिरकापुरा से पानी भरना पड़ता है। यह दिनचर्या में शामिल हो गया है। सुबह उठते ही बर्तन लेकर हैंडपंप पर अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ता है।
- रामनारायण
तीन दिन से पाइप लाइन की आपूर्ति परेशान कर रही है। दो दिन थोड़ा बहुत पानी मिल गया था, पर मंगलवार को तो नल से बूंद नहीं टपकी। जिस कारण साइकिल पर कुप्पा बांधकर हैंडपंप पर पानी भरने आए हैं। पानी के लिए इतना परेशान होना होगा, यह सोचा नहीं था।

- दीपक सिंधी
मोहल्ला वंशीपुरा में पेयजल की समस्या बनी ही रहती है। कुछ क्षेत्र तो ऐसा है जहां बारह महीना पेयजल की समस्या है। अब तो गर्मियां आ रही है तो लोगों के लिए परेशानी और बढ़ने वाली है।
- रामकोटि
साइफन में खराबी आने से आपूर्ति प्रभावित हुई है। बुधवार से आपूर्ति सुचारु होने की उम्मीद है।
- संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान

दूर लगे हैंडपंप से साइकिल पर पानी ढोता युवक

दूर लगे हैंडपंप से साइकिल पर पानी ढोता युवक- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed