फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Water supply faltered in many areas of the city

शहर के कई मोहल्लों में जलापूर्ति लड़खड़ाई

Sun, 26 Sep 2021 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Water supply faltered in many areas of the city
ललितुपर। शहर के लोअर जोन में तमाम प्रयासों के बाद भी आपूर्ति में सुधार नहीं हो सका है। शनिवार की सुबह जलापूर्ति शुरू हुई और दस मिनट के बाद ही नलों से पानी आना बंद हो गया। कुछ मोहल्लों में तो नलों से पानी की बूंद भी नहीं आई। कुछ देर बाद लोग हैंडपंपों से जुटाने के लिए निकल पड़े। ऐसे में लोगों को अधिक परेशानी हुई।
विज्ञापन

शहर के लोअर जोन में मोहल्ला विष्णुपुुरा, पठापुरा और रैदासपुरा, खिरकापुरा, नारायणपुरा, श्रद्घानंदपुरा में वर्षों से लड़खड़ा रही आपूर्ति अबतक दुरुस्त नहीं हो पाई है। हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब आपूर्ति बाधित है। तमाम प्रयासों के बाद भी पेयजल सुविधा दुरुस्त नहीं हो पाई है। इन मोहल्लों में अधिकांश समय में पानी की आपूर्ति नहीं होती है। हैंडपंपों से पानी जुटाने को मजबूर बने हुए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को मोहल्लावासी सुबह उठकर नलों से पानी आने का इंतजार करते रहे, कुछ मोहल्लों में मात्र दस मिनट तक पानी आया, जिसमें पीने के लिए ही पानी जुटा पाए और पानी आना बंद हो गया। काफी देर तक पानी आने का इंतजार किया। जिसके बाद हैंडपंपों पर पानी जुटाने केे निकले। वहीं पठापुरा, विष्णुपुरा और रैदासपुरा में नलों से पानी की बूंद तक नहीं आई। देर सुबह आठ बजे तक इंतजार किया। जिसके बाद लोग अपने बर्तन लेकर हैंडपंपों पर पहुंच गए। लोगों को पानी जुटाना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नलों से पानी मिल पाना मुश्किल लगता है। अधिकांश दिनों में हैंडपंप से ही पानी भरने को मजबूर बने हुए हैं। हैंडपंप की भीड़ से बीमारी का खतरा भी बना रहता है। - बुद्दे कुशवाहा
मोहल्ला में पानी की समस्या वर्षों से बनी हुई है। हैंडपंपों से पानी जुटाना मजबूरी हो गई। कई बार अधिकारियों को सूचना दी, पर अब तक सुधार नहीं हो सका है। - नीरज शुक्ला

मोहल्ला में पेयजल आपूर्ति लंबे समय से खराब बनी हुई है। अब तक जिम्मेदारों ने सुध नहीं ली है। इससे आपूर्ति ठीक होने की उम्मीद खत्म हो चुकी है। - नीरज साहू
शहर के लोअर जोन के कुछ मोहल्लों में पेजयल आपूर्ति कम होने की सूचना मिली है, जिसकी जानकारी कर आपूर्ति ठीक कराई जाएगी।
- संजय कुमार निरंजन, अधिशाषी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed