फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Water supply by testing drinking water project

राजघाट बांध पर निर्माणाधीन लागौन ग्राम समूह पेयजल योजना का नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण

Thu, 20 Oct 2022 10:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Water supply by testing drinking water project
ललितपुर। नमामि गंगे के तहत हर घर जल नल योजना में चल रही लागौन ग्राम समूह पेयजल योजना का निरीक्षण जनपद नोडल शशिभूषण लाल सुशील ने किया। इस दौरान पेयजल परियोजना की प्रारंभ टेस्टिंग कर पानी की सप्लाई की गई। नोडल अधिकारी ने टेस्टिंग को परखा और ग्रामीणों से बातचीत की। संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

राजघाट बांध परियोजना पर निर्माणाधीन हर घर जल नल योजना में लागौन ग्राम समूह पेयजल योजना का निरीक्षण जनपद नोडल और दुग्ध आयुक्त, दुग्धशाला विकास शशिभूषण लाल सुशील ने किया। निरीक्षण के क्रम में नोडल अधिकारी राजघाट बांध पहुंचे, यहां उन्होंने लागौन ग्राम समूह पेयजल योजना के इंटेक वेल को देखा। फ्लोटिंग जेटी टाइप इंटेकवेल का कार्य करीब-करीब पूरा पाया गया। कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि बांध से 15 मिलियन लीटर प्रतिदिन पानी निकाला जाएगा, जिसकी स्वीकृति जल बोर्ड से ली गई है। वर्तमान में इंटेक वेल के लिए विद्युत संयोजन का कार्य चल रहा है। इसके साथ यह भी बताया गया कि इस परियोजना से टेस्टिंग के रुप में पेयजल आपूर्ति की गई है, जिसके तहत गांवों में लोगों के घरों तक पानी की आपूर्ति हुई। परियोजना से पानी की आपूर्ति के सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी ग्राम कालापहाड़ पहुंचे। जहां उन्होंने ग्रामीणों से घरों में नल कनेक्शन और पानी सप्लाई के बारे में पूछताछ की। जिसमें कुछ ग्रामीणों ने कम प्रेसर से पानी आने की शिकायत की। इस पर नोडल अधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल निगम को पूर्ण क्षमता से पानी की सप्लाई करने को निर्देशित किया। योजना में छूटे हुए घरों में भी नल का कनेक्शन दिया जाए, साथ ही योजना कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करें। इस दौरान सीडीओ अनिल कुमार पांडेय, एडीएम नमामि गंगे लवकुश त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता जल निगम अवनीश सिंह, डीपीआरओ नवीन मिश्रा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पेयजल परियोजना से 52 गांव होंगे लाभांवित
राजघाट बांध पर बनाई गई लागौन ग्राम समूह पेयजल परियोजना से 52 राजस्व ग्राम लाभांवित होंगे। इसमें 15044 कनेक्शनों से पेयजल आपूर्ति की जाएगी। इस पेयजल परियोजना से वर्ष 2021 की जनगणना के अनुसार करीब 81544 लोगों को फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मडवारी में पहुंचकर घरौनी वितरण की जानी हकीकत
नोडल अधिकारी ग्राम मड़वारी में ग्रामीणों के बीच पहुंचे। यहां उन्होंने घरौनी वितरण के बारे पूछा। जिस पर गांव के फूलसिंह, कैलाश और रतिराम ने घरौनी नहीं मिलने की बात कही। इस पर नोडल अधिकारी ने ग्राम लेखपाल को निर्देशित किया।

गाय के शरीर पर गांठ देख रुके नोडल अधिकारी
जब नोडल अधिकारी जा रहे थे तो रास्ते में गोवंश का एक समूह सड़क पर गुजरता मिला। इसमें एक गाय के शरीर पर गांठ थी। लंपी वायरस की आशंका के चलते नोडल अधिकारी ने अपने वाहन को रोक लिया और गाय को पकड़वाकर बंधवाया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को गाय का परीक्षण करने के निर्देश दिये। परीक्षण उपरांत गाय में लंपी रोग की पुष्टि नहीं हुई। सीबीओ ने गाय के शरीर पर गांठ किसी एलर्जी के कारण बनी होना बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed