{"_id":"6471109f14ef7b4a7d001987","slug":"water-released-from-matatila-for-the-first-time-in-summer-lalitpur-news-c-11-jhs1001-103298-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: गर्मी में पहली बार माताटीला से छोड़ा गया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: गर्मी में पहली बार माताटीला से छोड़ा गया पानी
विज्ञापन
सात गेट ढाई फीट की ऊंचाई तक खोलकर पांच हजार क्यूसिक पानी की निकासी
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। राजघाट बांध से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद माताटीला बांध से भी शुक्रवार को सात गेट ढाई फीट की ऊंचाई से खोलकर पांच हजार क्यूसिक पानी की निकासी की गई। जिससे बांध के निचले भाग में पानी का स्तर बढ़ गया। सुकुवां- ढुकुवां बांध में भी पानी पहुंच गया।
इस समय क्षेत्र में भारी गर्मी पड़ रही है। गर्मी के चलते जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त है। इससे भू-जलस्तर काफी नीचा हो गया है। तालाब, कुओं, हैंडपंपों का पानी नीचे पहुंच गया है। वहीं, नाले ओर पोखर सूख गए हैं। जिससे जानवरों को पीने के पानी की समस्या हो गई है। बांध में पानी का स्तर कम होने से झांसी में भी पानी का संकट होने लगा था। जिसके चलते राजघाट बांध से शुक्रवार को पानी छोड़ा गया। इसके लिए माताटीला बांध से सात गेटों को ढाई फीट की ऊंचाई तक खोलकर पानी की निकासी की गई। माताटीला बांध के एक्सईएन मो.फरीद का कहना है कि गर्मियों में तालाब आदि भरने के लिए बांध के गेट खोले गए हैं।