फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   water problem in school has stoped

जुलाई से ठप है विद्यालय की पेयजल व्यवस्था

Tue, 17 Oct 2017 12:25 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Tue, 17 Oct 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
water problem in school has stoped
administration - फोटो : demo
 एक ओर जहां राज्य व केंद्र सरकार सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए विभिन्न सुविधाएं दे रही है तो वहीं दूसरी ओर कुछ स्कूल ऐसे भी हैं जहां पर बच्चों को पीने के लिए पानी तक भी नहीं मिल रहा है। कुछ ऐसा ही हाल है ग्राम पंचायत बिल्ला में स्थित प्राथमिक विद्यालय का है, जहां पिछले चार महीने से पेयजल व्यवस्था ठप है और यहां पढ़ने वाले बच्चों को पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कहने को तो इस विद्यालय में हैंडपंप लगा है, जिसमें सोलर वाटर  सिस्टम है, इसके तहत विद्यालय में दो बड़ी बड़ी पानी की टंकी भी रखी है, लेकिन पिछले चार महीने से इसकी मोटर खराब है और हैंडपंप भी खराब है, जिससे विद्यालय में रखी पानी की टंकी शोपीस बनी हुई है, जिससे बच्चे पानी के लिए परेशान हो रहे हैं चार माह हो गए हैं, लेकिन ना तो यहां का हैंडपंप सुधरा और ना ही यहां रखी पानी की मोटर सुधरी है।  बच्चों के माता-पिता का कहना है कि एक तो बच्चे छोटे हैं और ऊपर से उन्हें अपनी  कापी किताबों के साथ दिनभर के लिये पीने के लिए पानी लाना पड़ता है, जिससे बच्चों के बैग का वजन बढ़ जाता है, अगर विद्यालय की पेयजल व्यवस्था ठीक हो जाएगी तो बच्चों को इस परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा
विज्ञापन

इनका कहना  
विद्यालय में सोलर वाटर सिस्टम है, लेकिन पिछले चार महीने से इसकी मोटर खराब है इस कारण बच्चों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है, हमने कई बार संबंधित विभाग में लिखित में सूचित किया है लेकिन अभी तक ना यहां की मोटर सुधरी है और ना ही यहां का हैंडपंप, बच्चों को अपने घरों से पीने के लिए पानी लाना पड़ता  है
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज कुमार, प्रधानाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed