{"_id":"589e0ced4f1c1be71737ae24","slug":"water-problem-in-lalitpur-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ मुहल्लों में नहीं पहुंचा पेयजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ मुहल्लों में नहीं पहुंचा पेयजल
lalitpur
Updated Sat, 11 Feb 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
पानी
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। गोविंद सागर बांध से पानी लेने वाली साइफन लाइन फटने के कारण शहर के आधा दर्जन से अधिक मुहल्लों की जलापूर्ति बाधित हो गई है। जलापूर्ति बाधित हुए करीब तीन दिन बीत चुके हैं, पानी के लिए परेशान मुहल्लेवासियों को जल संस्थान अपने टैंकरों के सहारे जलापूर्ति करा रहा है। जल संस्थान के अधिकारियों की माने तो शनिवार से जलापूर्ति सुचारु हो जाएगी।
बीते तीन दिनों से शहर के मुहल्ला नदीपुरा, तालाबपुरा, सरायपुरा, लक्ष्मीपुरा, चौबयाना, खिरकापुरा, शांतिनगर, महावीरपुरा आदि मुहल्लों में जलापूर्ति ठप है। लोगों को पानी के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जलापूर्ति बाधित होने के पीछे जलसंस्थान के अधिकारियों का कहना है कि इन मुहल्लों में जलापूर्ति के लिए बने फिल्टरेशन प्लांट में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। गोविंद सागर बांध से फिल्ट्रेशन प्लांट में जिस साइफन पाइप लाइन से सप्लाई ली जाती है वह फट गई है। दो दिन पूर्व एक जगह लाइन फटी थी, जिसके तत्काल सुधार दिया गया था, इसके बाद दूसरी जगह से लाइन फट गई है, जिसको सुधारने का काम चल रहा है।
इन मुहल्लों में लोगों हो रही पानी की समस्या से राहत पहुंचने के लिए जल संस्थान के टेेंकरों द्वारा सुबह-शाम जलापूर्ति की जा रही है। जलापूर्ति नहीं होने से पांच हजार से अधिक परिवारों पर असर पड़ा है।
विज्ञापन
पाइप को सुधारने का काम जारी है, देर रात तक लाइन चालू हो जाएगी। इसके बाद ही फिल्ट्रेशन प्लांट में पानी पहुंच सकेगा। विभाग की ओर से पूरी कोशिश की जा रही है कि शनिवार से बाधित हो चुकी जलापूर्ति को दोबारा सुचारु किया जा सके।
- रघुवेंद्र कुमार
अधिशासी अभियंता, जल संस्थान ललितपुर।