{"_id":"5ec424508ebc3e904a749b29","slug":"water-not-supplying-at-nahru-nager-lalitpur-news-jhs1671037181","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहरू नगर की कई गलियों में नहीं पहुंच रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेहरू नगर की कई गलियों में नहीं पहुंच रहा पानी
विज्ञापन
आजादपुरा में टैंकर से पानी भरते लोग
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। लोअर जोन की आपूर्ति साइफन लाइन के वाल्व में खराबी आने से लड़खड़ा गई है। मंगलवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जलापूर्ति न के बराबर हुई तो कुछ क्षेत्रों में पंद्रह-बीस मिनट ही नल आए। कमोवेश यही स्थिति नेहरू नगर की रही। यहां भी कई गलियों में जलापूर्ति नहीं हो रही है।
जल संस्थान की आपूर्ति संभाले नहीं संभल रही है। शहर की आपूर्ति में अक्सर कोई न कोई कमी हो जाती है, जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ता है। नेहरू नगर में दस दिन के अंदर दो पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो चुकी है तो एक बार साइफन लाइन के वाल्व में खराब हो चुकी है। इसी तरह लोअर जोन में साइफन लाइन में दोबारा खराबी आई है। सोमवार को ही क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत की जा चुकी थी, लेकिन इससे लोअर जोन की टंकी पूूर्ण क्षमता से नहीं भर पाई।
मंगलवार को जब सुबह आपूर्ति की गई तो मोहल्ला चौबयाना, पुरानी बजरिया, रैदासपुरा, रावरपुरा, मऊठाना आदि में पेयजल की समस्या हो गई। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में केवल दस मिनट की आपूर्ति हुई तो कहीं क्षेत्रों में बमुश्किल आधे घंटे की आपूर्ति की गई। ऐसे में स्थानीय नागरिकों को पीने का पानी ही उपलब्ध हो पाया लेकिन घर खर्च के लिए पानी का इंतजाम आसपास लगे हैंडपंपों से करना पड़ा। मोहल्ला आजादपुरा, नेहरू नगर में लोगों को राहत देने के लिए टैंकर से जलापूर्ति की गई जो नाकाफी रही। तमाम लोगों को टैंकर से पानी नहीं मिल सका। अंतत: उन्हें हैंडपंप का ही सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
बुधवार को भरपूर पानी मिलेगा
किसी चरवाहे ने साइफन लाइन को तोड़ दिया था, जिससे आपूर्ति की समस्या उत्पन्न हो गई थी। इसकी मरम्मत करा ली गई है। बुधवार को लोअर जोन के निवासियों को भरपूर पानी उपलब्ध हो सकेगा।
- संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान