{"_id":"5d5acb0e8ebc3e89d419a5c3","slug":"water-level-increased-eight-gate-of-govind-sagar-dam-opened-lalitpur-news-jhs146097352","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी बढ़ने से गोविंद सागर बांध के आठ गेट खोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी बढ़ने से गोविंद सागर बांध के आठ गेट खोले
विज्ञापन
गोविंद सागर बांध के फिर खुले गेट पानी का नजारा देखने उमड़े सैलानी।
- फोटो : LALITPUR
पानी बढ़ने से गोविंद सागर बांध के आठ गेट खोले
ललितपुर। गोविंद सागर बांध के ऊपरी क्षेत्र में बरसात होने के कारण बांध का जलस्तर फिर से बढ़ गया। इस कारण रविवार की रात और सोमवार की सुबह दो बार में बांध के आठ गेट खोलकर पानी की निकासी की गई। सोमवार को बांध से पानी का बहाव देखने के लिए सैलानियाें का तांता लगा रहा। गेट पर से वाहनों के निकलने के कारण यहां कई बार जाम के हालात भी बन गए।
14 व 15 अगस्त को जिले में हुई भारी बरसात के कारण गोविंद सागर बांध लबालब हो गया, जिसके बाद बांध के सभी गेट खोलकर निकासी की गई। 15 अगस्त को बांध के स्वचालित साइफनों से भी पानी की निकासी की गई। इससे शहजाद नदी का जलस्तर बढ़ जाने से नदीपुरा क्षेत्र के मुहल्ला गोविंद नगर, रावतयाना आदि में लोगों के घरों में कई फिट तक पानी भर गया था और बाढ़ जैसे हालत हो गए थे। हालांकि, देर रात साइफन बंद होने के बाद नदी का जलस्तर कम हो सका था। साइफन तो बंद हो गए थे, लेकिन बांध के ऊपरी क्षेत्र में पानी बढ़ने से दूसरे दिन भी बांध के गेेट खोलकर पानी की निकासी जारी रखी गई। रविवार को एक बार फिर से गोविंद सागर बांध के ऊपरी क्षेत्रों में बरसात होने से बांध का जलस्तर बढ़ने लगा, इस कारण रविवार की रात को लगभग नौ बजे गोविंद सागर बांध के चार गेट दो-दो फिट तक खोलकर पानी की निकासी गई। इसके बाद देर रात 12 बजे गेट बंद किए गए। रात में फिर से बांध का जलस्तर बढ़ने लगा। इसके बाद सोमवार की सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक आठ गेट दो-दो फिट खोलकर आठ एमसीएफटी पानी की निकासी की गई। बांध के गेट से हो रही पानी की निकासी का नजारा देखने के लिए सैलानियों का तांता लगा रहा। इस दौरान बांध के मार्ग पर वाहनों का निकलना जारी रहा।
लोगों को नहीं खतरों की परवाह
गोविंद सागर बांध लबालब भरे होने और गेटों से पानी निकासी के दौरान कई बार यहां ऐसा नजारा भी देखने को मिला, जब लोग बांध की लहरों के पास खड़े होकर सेल्फी लेते या फिर मौज मस्ती करते देखे गए। ऐसे में यदि थोड़ी सी भी लापरवाही होती तो लोगों की जान को खतरा बन सकती है।
विज्ञापन
गोविंद सागर बांध का जलस्तर बढ़ने की वजह से रविवार की रात को तीन घंटे तक चार गेट दो-दो फिट व सोमवार की सुबह नौ बजे से तीन बजे तक आठ गेट दो-दो फिट खोलकर आठ एमसीएफटी पानी की निकासी की गई है।
- विकास भारती, अवर अभियंता, राजघाट निर्माण खंड।