फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Water is getting wasted due to leakage, 9000 people are facing problem

Lalitpur News: लीकेज से बर्बाद हो रहा पानी, नौ हजार की आबादी को दिक्कत

Tue, 03 Dec 2024 02:18 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Tue, 03 Dec 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Water is getting wasted due to leakage, 9000 people are facing problem
बानपुर कस्बे में दस स्थानों पर पाइपलाइन में है लीकेज, पेयजल आपूर्ति व्यवस्था चरमराई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बानपुर (ललितपुर)। कस्बा में बीते दिनों से पेयजल आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। पाइपलाइन से लगभग दस स्थानों पर पानी लीकेज होकर बर्बाद हो रहा है। ऐसे में 60 फीसदी आबादी को पानी नहीं मिल पा रहा है। लोगों को सर्दी में हैंडपंप से पानी जुटाना पड़ रहा है। वहीं बर्बाद पानी गलियों व सड़क में बहने से गंदगी फैल रही है। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
बानपुर कस्बा में पेयजल आपूर्ति जल संस्थान द्वारा की जाती है। इसमें कस्बा की लगभग 15 हजार की आबादी को पानी की सप्लाई की जा रही है। शुरुआत में तो पर्याप्त मात्रा में पेयजल आपूर्ति होती रही। लेकिन, अब पाइपलाइन में जगह-जगह लीकेज होने से पानी बर्बाद हो रहा है। कस्बा में लगभग 10 स्थानों पर पानी लीकेज हो रहा है। इससे लगभग 60 फीसदी आबादी को पेयजल नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। लोगों को सुबह पांच बजे से पानी जुटाना पड़ रहा है। साथ ही पाइपलाइन से लीकेज पानी गलियों व सड़कों में जमा होने से गंदगी फैल रही है। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

---
इन स्थानों पर लीकेज हो रहा पानी
- ढिमरौला मोहल्ला में दो स्थानों पर
- टीकमगढ़ मार्ग में तीन स्थानों पर
- किले मैदान के पास एक स्थान पर
- सानियापुरा में दो स्थानों पर
- कन्या विद्यालय के पास एक स्थान पर
- सहरिया बस्ती में एक स्थान पर


क्या कहते हैं कस्बेवासी
एक माह से पानी की सप्लाई बाधित बनी हुई है। ऐसे में पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। - रिंकू गुप्ता

नलों में पानी न आने से हैंडपंप से पानी जुटाना पड़ रहा है। जहां पर अधिक भीड़ होने से परेशान होना पड़ रहा है। - रामसेवक बगवार

कस्बा में लगभग 60 फीसदी लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। आपूर्ति को चालू कराया जाए। - विनोद झा


कस्बा बानपुर में पाइपलाइन से जगह-जगह पानी लीकेज होने की जानकारी हुई है। इसकी मरम्मत कराकर ठीक कराया जाएगा। - शिवराज सिंह, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed