फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   water in road, people trouble

शहर के प्रमुख मार्ग किनारे बहता नाली का पानी आवाजाही में बना दूभर

Mon, 28 Dec 2020 12:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
water in road, people trouble
नवीन गल्ला मंडी से इलाइट चौराहे तक शहर का मुख्य मार्ग पर बह रहा दूषित पानी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। नगर के विभिन्न वार्डों के कच्चे रास्तों में नाली निर्माण नहीं होने से नवीन गल्ला मंडी से इलाइट चौराहे तक पानी बह रहा है। इससे राहगीरों को आने- जाने में परेशानी हो रही है। सड़क किनारे रहने वाले लोग गंदे पानी से निकलने को मजबूर हैं। इसके बाद भी विभागीय अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं है।
विज्ञापन

नगर के विभिन्न वार्डों के कच्चे रास्तों में सड़क व नाली निर्माण होना तो दूर मुख्य मार्ग पर भी नालियों का निर्माण नहीं हो पा रहा है। इससे लोगों को मजबूरन दूषित पानी से होकर निकलना पड़ रहा है। कई बार तो निकलने समय गिरने से चुटहिल होने का खतरा रहता है। मुख्य मार्ग के किनारे बह रहा दूषित पानी शहर की साख पर बट्टा लगा रहा है। ऐसी ही स्थित नवीन गल्ला मंडी के सामने बनी हुई है। यहां से नवीन गल्ला मंडी, वाहनों की एजेंसियां, बिजली विभाग का कार्यालय व बीमा कंपनी का कार्यालय, एआटीओ कार्यालय जाने का रास्ता है। शहर में प्रवेश करने वाले अधिकांश वाहनों व लोगों की आवाजाही इसी मार्ग से होती है।
विज्ञापन

नगर पालिका ने यहां पर बस्ती होने के बाद भी नाली निर्माण नहीं कराया है। इससे घरों का दूषित पानी सड़क किनारे बह रहा है। गल्ला मंडी के ठीक सामने से शुरू होकर इलाइट चौराहे के पहले तक सड़क किनारे पानी बहता आ रहा है। दूषित पानी होने से दो पहिया वाहन चालक सड़क से नीचे वाहन नहीं उतारते हैं। इससे यातायात में दिक्कत होती है। चार पहिया वाहन चालक वाहन फंसने के डर से सड़क से वाहनों को नीचे नहीं उतारते हैं। दो पहिया वाहन चालक नाली से होकर निकलने पर अक्सर गिर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
शहर की शुरुआत में सड़क किनारे पानी बह रहा है। इससे शहर की साख को बट्टा लग रहा है। पानी की निकासी की व्यवस्था की जाए।
- नरेंद्र कुमार
---
गल्ला मंडी के पास सड़क किनारे दो पहिया वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है। कई बार सड़क किनारे वाहन उतारने पर गिरने का डर लगता है।
- धर्मेंद्र विश्वकर्मा
---
आवास व प्रतिष्ठानों के सामने से दूषित पानी बह रहा है। इससे आने- जाने में दिक्कत हो रही है। संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा है।
- अंशुल भदौरा
---
सड़क किनारे नालियों का पानी बहने से बच्चों के अकेले निकलने में दिक्कत रहती है। कई बार गिरने का भय बना रहता है।
- रमाकांत तिवारी
---
नाली निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने टेंडर निकाला है। जल्द ही नाली का निर्माण कराया जाएगा।
- निहाल चंद्र
अधिशाषी अधिकारी
नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed