{"_id":"6add154218cbd1b23007f289","slug":"retired-air-force-senior-engineer-handed-a-fake-registration-certificate-lalitpur-news-c-131-1-ltp1029-165663-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: एयरफोर्स के सेवानिवृत्त सीनियर इंजीनियर को थमा दी नकली आरसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: एयरफोर्स के सेवानिवृत्त सीनियर इंजीनियर को थमा दी नकली आरसी
विज्ञापन
फर्जी आरसी के साथ वाहन स्वामी- संवाद
ललितपुर। एआरटीओ कार्यालय में वाहन पंजीयन के नवीनीकरण के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। शहर के आजादपुरा निवासी एयरफोर्स के सेवानिवृत्त सीनियर इंजीनियर जगदीश द्विवेदी ने एक दलाल पर 19 हजार रुपये लेकर फर्जी पंजीयन प्रमाणपत्र (आरसी) देने का आरोप लगाया है। पीड़ित को करीब दो साल बाद तब इसकी जानकारी हुई, जब वह वाहन बेचने के लिए पंजीयन स्थानांतरण कराने पहुंचा। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जगदीश द्विवेदी के अनुसार, अक्तूबर 2024 में चार पहिया वाहन के पंजीयन की अवधि समाप्त होने पर वह एआरटीओ कार्यालय पहुंचे थे। वहां एक दलाल ने जल्द नवीनीकरण कराने का भरोसा दिया। आरोप है कि 23 अक्तूबर 2024 को उसने ऑनलाइन 13,800 रुपये लिए। बाद में कार्यालय बुलाकर उनकी फोटो खींची गई और 5,200 रुपये नकद भी लिए गए। दो दिन बाद दलाल ने नवीनीकरण की आरसी सौंप दी।
पीड़ित के मुताबिक, 23 अक्तूबर 2026 को वाहन बेचने के लिए पंजीयन स्थानांतरण कराने पहुंचे, तब आरसी फर्जी होने की जानकारी मिली। इसके बाद वह दलाल की दुकान पर पहुंचे, लेकिन दुकान बंद मिली। आरोप है कि दलाल ने 16 दिसंबर 2024 को उन्हें फर्जी आरसी दी थी।
विज्ञापन
पीड़ित ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि दलाल परिवहन संबंधी कार्यों के नाम पर लोगों से मोटी रकम वसूल रहे हैं।
000000000
वर्जन
वाहन की आरसी नवीनीकरण के नाम पर फर्जी तरीके से जारी कर देने की जानकारी हुई है। इसकी जांच कराई जाएगी।- विपिन चौधरी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी