फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   water gathering on shabby roads

जर्जर सड़कों पर गड्ढों में भरा पानी, कीचड़ के बीच निकलने में परेशानी

Tue, 30 Jun 2020 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
water gathering on shabby roads
ावतयाना के बाहुबली नगर में कच्ची सड़क - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। नगर पालिका के वार्ड नंबर 23 रावतयाना व बाहुबली नगर जैन मंदिर के पास की सड़कों का हाल-बेहाल है। पुरानी सड़कें जर्जर हो गईं हैं और कई जगह तो रोड का नामोनिशान मिट चुका है। सड़क के गड्ढों में बरसात का पानी भर गया है। परेशानी हो रही है,
विज्ञापन

मोहल्ला रावतयाना व बाहुबली नगर में जैन मंदिर के पास सड़कों पर नालियों का गंदा पानी भरा है। इससे लोगों को निकलने में परेशानी हो रही है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिनमें नालियों का गंदा पानी भर जाता है। इस कारण मोहल्ले की महिलाओं को मंदिर जाने तक में परेशानी हो रही है। घर से तैयार होकर जब वे मंदिर या किसी अन्य कार्य के लिए घर के बाहर निकलतीं हैं, तो सड़क पर गड्ढों में भरे गंदे पानी और सड़क नहीं होने से उन्हें कीचड़ से गुजरना पड़ता है। इससे मोहल्लेवासी परेशान हैं। सीसी सड़क नहीं होने की वजह से नालियों का गंदा पानी सड़क पर आ जाता है, जिससे लोगों को कई प्रकार की बीमारियों का खतरा बना रहता है। बरसात के मौसम में गंदगी होने से मच्छर पनपने लगे हैं। सीसी सड़क की मांग को लेकर मोहल्ले वालों ने अनेक बार वार्ड सभासद और नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन देकर अवगत कराया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। अगर सीसी सड़क बन जाए तो समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

हमारे मोहल्ले में सड़क नहीं है, जिससे हम लोगों को बहुत परेशान होना पड़ रहा है। मोहल्ले में ही पास में जैन मंदिर है और महिलाओं को मंदिर जाते समय ज्यादा समस्या होती है। क्योंकि, जब भी घर से बाहर निकलते तो बीच रोड पर फैले कीचड़ व गंदे पानी से कपड़े खराब हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सरोज जैन
मोहल्ले में सीसी सड़क नहीं होने से हम सभी को परेशानी हो रही है। जब भी अपनी घरेलू आवश्यकता की सामग्री लाने या फिर किसी अन्य काम से घर से बाहर निकलते हैं। तो गंदगी से निकलना पड़ता है।
- मंजू जैन
सीसी रोड की मांग को लेकर सभी मोहल्लेवालों ने एकजुट होकर कई बार वार्ड सभासद और नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन दिया। लेकिन, अभी तक समस्या जस की तस बनी हुई है। इस गंभीर समस्या की ओर कोई भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहा है।
- राखी
पूरी सड़क पर मिट्टी होने के कारण बरसात के पानी से सड़क पर कीचड़ हो जाता है और निकलने में परेशानी होती है। मोहल्ले में सड़क नहीं है, जिससे लोगों को बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
- रेखा
इस समय कोरोना वायरस महामारी का दौर चल रहा है। मोहल्ले में सड़क नहीं है, जिससे बरसात का पानी घरों के सामने भर जाता है। सब जगह कीचड़ और गंदगी हो जाती है। ऐसे में संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। नगर पालिका प्रशासन को इस समस्या के प्रति गंभीरता से समाधान करना चाहिए। 7

- नेहा जैन
मोहल्ला रावतयाना बाहुबली नगर में सीसी रोड और गंदगी की समस्या संज्ञान में आई है। इसको दिखवाकर सफाई करा दी जाएगी। सीसी रोड के लिए मोहल्लेवासी प्रार्थना पत्र देंगे तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
- एसपी सिंह, प्रभारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed