{"_id":"6a9340651a8e9cc9f807f98d","slug":"water-from-the-swollen-khaidar-river-reached-the-bridge-yet-drivers-continued-to-steer-their-vehicles-across-risking-their-lives-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-162199-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: उफनाई खैडर नदी के पुल पर आया पानी, जान जोखिम में डालकर वाहन निकालते रहे चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: उफनाई खैडर नदी के पुल पर आया पानी, जान जोखिम में डालकर वाहन निकालते रहे चालक
Sun, 30 Aug 2026 01:56 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में तीन दिन से हुई बारिश से जखौरा क्षेत्र में बहने वाली खैडर नदी उफान पर बहने लगी और कस्बा जखौरा से तालबेहट को जाने वाले सड़क मार्ग पर स्थित पुल के ऊपर से एक से दो फुट ऊपर तक पानी आ गया। पुल के दोनों ओर सुरक्षा की कोई व्यवस्था न होने से पुल के ऊपर पानी के बीच से वाहन चालक जान जोखिम में डालकर वाहनों को निकालते रहे।
कस्बा जखौरा से होकर खैडर नदी गुजरी है। इस नदी पर जखौरा से तालबेहट की ओर जाने वाले मार्ग पर एक पुल बना हुआ है। यह पुल इतना नीचे है कि बरसात के दिनों में खैडर नदी का जलस्तर बढ़ने पर इस पुल के ऊपर पानी आ जाता है और यहां का यातायात बंद हो जाता है। जिले में पिछले तीन तक झमाझम बारिश हुई। इससे खैडर नदी उफान मारकर बहने लगी और कस्बा जखौरा से तालबेहट मार्ग पर बने पुल के दो से तीन फुट ऊपर तक पानी बहने लगा है। लोग मजबूर होकर अपनी जान जोखिम में डालकर उफनती खैडर नदी के पुल को पार करते हैं। प्रशासन से सतर्कता बरतने की अपील की है।