फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Water from six hand pumps of village Bunt found contaminated during investigation

Lalitpur News: जांच में दूषित मिला ग्राम बंट के छह हैंडपंपाें का पानी

Tue, 10 Oct 2023 01:29 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Tue, 10 Oct 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Water from six hand pumps of village Bunt found contaminated during investigation
डायरिया फैलने के बाद गांव के 40 हैंडपंपों के पानी का नमूना जांच को भेजा गया था
विज्ञापन

पहले भी दो हैंडपंपों का पानी दूषित मिला था, 54 लोगों को हुआ था डायरिया
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ग्राम बंट में जांच के लिए भेजा गया छह हैंडपंपों के पानी का नमूना फेल हो गया। जांच में पानी को दूषित बताया गया है। बता दें कि इन्हीं हैंडपंपों का पानी पीकर गांव में 54 लोग डायरिया के शिकार हो गए थे। इनमें से कई की हालत गंभीर हो गई थी।
इस मामले में डीएम के निर्देश पर 40 हैंडपंपों का पानी जांच के लिए भेजा गया था। स्वास्थ्य महकमे ने इन हैंडपंपों की सफाई कराने या इन्हें बंद करने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र लिखा है। वहीं, इससे पहले भी दो अन्य हैंडपंपों की जांच रिपोर्ट में पानी दूषित मिला था।
विज्ञापन

ग्राम बंट में डायरिया फैलने के बाद जिलाधिकारी के निर्देश बाद गांव में लगे हैंडपंपों के नमूने लिए गए थे। क्योंकि गांव में डायरिया फैलने का कारण हैंडपंप का दूषित पानी था, यह तथ्य जांच में उजागर हुआ था। ग्राम बंट में विगत 24 सितंबर को डायरिया फैला था। इसकी चपेट में करीब 54 लोग आए थे। जिसमें कई मरीज मौत की मुंह से बचकर आए थे। स्वास्थ्य विभाग ने पाया कि जिस बस्ती के लोग डायरिया की चपेट में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह सभी लोग जिन दो हैंडपंपों के पानी का प्रयोग कर रहे थे, उसके आसपास बहुत गंदगी थी, जब हैंडपंप के पानी की जांच कराई गई तो उन दोनों हैंडपंपों का पानी पीने योग्य नहीं पाया गया। जैसे ही यह प्रकरण जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के संज्ञान में आया तो उन्होंने तत्काल ग्राम बंट में लगे सभी 40 हैंडपंप के पानी का नमूना लेते हुए जांच के आदेश दिए थे।
स्वास्थ्य महकमे ने गांव के करीब चालीस हैंडपंप के नमूने लिए जिनको जांच के लिए भेजा था। जिनमें से छह नमूने फेल हो गए हैं। इस हैंडपंपों को बंद करने के लिए स्वास्थ्य महकमे ने जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र भेजा है।

ग्राम बंट के छह हैंडपंप का पानी पीने योग्य नहीं है, जांच में यह उजागर हुआ है, लेकिन अगर हैंडपंप की सफाई हो जाती है, तो इसका पानी पीने योग्य हो सकता है, क्योंकि पानी में खतरनाक रसायन नहीं पाया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी को इन हैंडपंपों की सूची भेजकर बंद कराते हुए आवश्यक कार्यवाही के लिए पत्र लिखा गया है। -डॉ. देशराज, जिला महामारी नियंत्रण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed