फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   water crisis on festival

त्योहार पर भी बाधित रही नेहरुनगर की पेयजलापूर्ति

Mon, 26 Oct 2020 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
water crisis on festival
हैंड़पंप से पानी भरते लोग - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शहर के मोहल्ला नेहरू नगर में आए दिन जलापूर्ति बाधित रहती है। यहां त्योहार पर भी पानी की आपूर्ति नहीं हुई। ऐसी स्थिति में केवल हैंडपंप के सहारे हैं। हैंडपंप पर अधिक भीड़ होने से लोगों को घंटो तक लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार उदासीन बने हुए हैं।
विज्ञापन

शहर की पेयजल आपूर्ति की जर्जर हालत के चलते सर्दियों के मौसम में भी फिसड्डी साबित हो रही है। रविवार को शहर के मोहल्ला नेहरूनगर में पेयजल आपूर्ति बाधित रही। मोहल्लावासी सुबह सात बजे तक नलों से पानी का इंतजार करते रहे। काफी देर नलों से पानी न आते देखकर लोगों ने बर्तन लेकर हैंडपंपों की ओर रुख कर लिया। देखते ही देेखते हैंडपंप पर काफी भीड़ जुट गई। पानी नहीं आने से कई लोगों को हैंडपंप से पानी जुटाने में अधिक समय खराब हो गया। कई लोग पूजन व अन्य कार्यों के लिए देर हो गई। इससे कई कार्य प्रभावित हो गए। नवमी का त्योहार होने के चलते लोगों को अधिक पानी की आवश्यकता रही है। इससे अधिक लोग हैंडपंप पर पानी जुुटाने के लिए नजर आए। यहां पानी जुटाने के चलते लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन तक नहीं कर सके।
विज्ञापन

रविवार को त्योहार होने के चलते पानी की अधिक आवश्यकता थी, लेकिन नलों से पानी नहीं आया।
- कमलेश
नलों से पानी आने के लिए सुबह से ही इंतजार कर रहे थे, देर तक न आने से हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा।
- रामबाबू
मोहल्ला में लगातार जलापूर्ति बाधित रहती है। इसका स्थाई निराकरण कराया जाए। इससे पानी की सुविधा हो सके।
- कांशीराम यादव
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सामाजिक दूरी का पालना करना आवश्यक है, लेकिन हैंडपंप पर भीड़ होने से सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो सका।
- शिवओम भार्गव
शनिवार को ट्रांसफार्मर से आई केबिल में खराबी होने से मोटर नहीं चल सकी है। उसे ठीक कर लिया गया है। सोमवार से नियमित आपूर्ति होगी।
- संजीव कुुमार, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed