फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   water crisis in school, dry zone

परिषदीय विद्यालयों में पानी की व्यवस्था में ड्राई जोन बना बाधा

Wed, 24 Mar 2021 12:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
water crisis in school, dry zone
School.jpg - फोटो : School.jpg
ललितपुर। शासन से उपलब्ध धनराशि का उपयोग परिषदीय विद्यालयों में पेयजल इंतजाम के लिए नहीं हो पा रहा है, इसमें ड्राई जोन बाधा बन गई है। अब विभाग ने इस राशि को समर्पित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

गर्मी के आते ही जिले के परिषदीय विद्यालयों में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो जाती है। कई विद्यालयों में या तो हैंडपंप पानी देना कम कर देते हैं या फिर पानी देना पूरी तरह बंद हो जाता है। इस तरह की समस्या सबसे अधिक विकासखंड बार, जखौरा व तालबेहट में है। इस तरह जनपद में करीब सौ से अधिक विद्यालयों में भूगर्भ जल स्तर खिसकने पर पेयजल की समस्या हो जाती है। पिछले वर्षों में इस स्थिति से निपटने के लिए ऐसे विद्यालयों में मिट्टी के घड़े रखकर पेयजल की व्यवस्था की जाती है। इसे ध्यान में रखकर वर्तमान वित्तीय वर्ष में शासन द्वारा चिह्नित 37 विद्यालयों को 83000 रुपये की दर से सबमर्सिबल, टंकी निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध कराई गई थी। जब इन विद्यालयों का भौतिक सत्यापन किया गया तो पाया गया कि 22 विद्यालयों में पहले से पेयजल की व्यवस्था है। अवशेष 15 विद्यालयों में से दो विद्यालयों को नल जल योजना में शामिल किया गया है। इसके बाद बचे 13 विद्यालय ड्राई जोन में आ रहे हैं। इस वजह से धनराशि का इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। ऐसे में ड्राई जोन वाले विद्यालयों में पेयजल की समस्या गंभीर रूप धारण करने वाली है। अब जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने ऐसे विद्यालयों में गांव के जल स्रोतों के जरिये पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

तेरासी हजार में कैसे बनेगी टंकी
तेरासी हजार रुपये की राशि में टंकी व सबमर्सिबल व हैंडपंप की बोरिंग कैसे संभव होगी? शायद यह भी धनराशि समर्पित किए जाने के निर्णय के पीछे एक कारण हो सकता है। जल निगम के एस्टीमेट के अनुसार चौहत्तर हजार रुपये में हैंडपंप की बोरिंग होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय स्तर पर मौजूद संसाधनों के माध्यम से स्कूल में पेयजल का इंतजाम किया जाएगा।
रामप्रवेश, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed