फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   water crisis in nahru nager continue to second day

दूसरे दिन भी नेहरू नगर की सुचारू नहीं हो पाई जलापूर्ति

Thu, 04 Jun 2020 11:04 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
water crisis in nahru nager continue to second day
टैंकर से पानी भरते नेहरू नगर वासी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। मोहल्ला नेहरू नगर में रेलवे पुल के नीचे क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत होने के बाद भी दूसरे दिन बृहस्पतिवार को जलापूर्ति बाधित रही। इससे मोहल्ले में पेयजल के लिए त्राहि-त्राहि मची रही। स्थानीय लोगों को बारिश के बीच पानी भरने के लिए विवश होना पड़ा। कई लोग टैंकर आने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

मोहल्ला नेहरू नगर में दो दिन से पेयजल आपूर्ति बाधित बनी हुई है। विभागीय कर्मी क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत होने का दावा कर रहे थे, लेकिन सुबह जब आपूर्ति बाधित हुई तो मोहल्लेवासियों में विभागीय कर्मियों के प्रति आक्रोश देखा गया। सुबह से ही लोगों को बारिश के बीच हैंडपंपों पर पानी भरना पड़ा तो कई लोग टैंकर के इंतजार में खुले में भीगते रहे।
विज्ञापन

लगातार बारिश होने से लोगों को पानी भरने में परेशानी उठानी पड़ी। नेहरू नगर में हड्डी मिल के पास कंटेनमेंट जोन बना हुआ है, जिस कारण यहां पानी के टैंकर नहीं पहुंच पा रहे हैं। ऐसे में क्षेत्रवासी पाइप लाइन की जलापूर्ति पर निर्भर होकर रह गए हैं लेकिन, पिछले दो दिन से जलापूर्ति प्रभावित रहने से लोगों की कठिनाइयां कम होती नहीं दिख रही हैं। उधर, वार्ड सभासद रामबाबू यादव ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर खराब हैंडपंपों की मरम्मत कराने की मांग की है। इसमें बताया कि इस समय वार्ड में करीब 21 हैंडपंप खराब हैं, जिस कारण लोगों को पेयजल की समस्या से राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ये हैं हैंडपंप खराब
भगुन सिंह के मकान के पास, शौकत अली के मकान के पास, काली माता मंदिर के पास पटौराकलां, नंदू के मकान के पास पटौराकलां, घनश्याम रजक के मकान के पास पटौराकलां, पिंटू के मकान के पास पटौराकलां, विल्लाबाई के मकान के पास, सिद्दू राय/बब्लू राजा के मकान के पास, राजेंद्र दुबे के मकान के पास, संजय तोमर के मकान के पास, मुकेश/जाहर के मकान के पास, लालाराम/सरदार सिंह के मकान के पास, छोटे राजा के मकान के पास, सुखराम माते के मकान के पास, आशाराम परिहार के मकान के पास, रामदेवी के मकान के पास, हरिओम के मकान के पास, तुलाराम के मकान के पास, मजबूत/रामदास के मकान के पास, रहमान सरकारी स्कूल के सामने वाली गली और मजबूत करौदा/ छेवले के पास हैंडपंप खराब हैं।

मोहल्ला नेहरू नगर में क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत हो चुकी है। कुछ लोग पानी का ज्यादा उपयोग कर रहे हैं तो कुछ नल से पानी भरने के बाद उसे खुला छोड़ देते हैं। इससे पानी बर्बाद हो रहा है। यदि मोहल्लेवासी सहयोग करें तो सभी को पानी मिल सकता है।
- अनार सिंह, प्रभारी अधिशासी अभियंता
जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed