फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   water crisis in lalitpur

नेहरुनगर व गांधीनगर, नई बस्ती में जलापूर्ति रही बाधित

Fri, 21 Jun 2019 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
water crisis in lalitpur
कहीं बर्बाद तो कहीं इस तरह साईकिल पर डिब्बे लाद कर पानी ढोते लोग - फोटो : LALITPUR
फिर पानी के लिए तरसे शहरवासी
विज्ञापन

ललितपुर। जल संस्थान की पुरानी मशीनों की परेशानी आम लोगों को चिलचिलाती धूप में पसीना बहाकर भुगतना पड़ रही है। मोटर की वायरिंग खराब होने से बुधवार को टंकी में नहीं भर जा सकी, जिससे पानी की आपूर्ति बंद रही और लोगों को हैंडपंप से पानी जुटाना पड़ा। शहर में गर्मी के मौसम की शुरुआत से ही पेयजल संकट छाने लगता है। कभी मशीनरी खराब तो कभी विद्युत आपूर्ति चरमरा जाने पेयजल आपूर्ति बाधित हो जाती है। जल संस्थान में वर्षों पुरानी मोटरें व पाइप लाइन डली हुईं है, जिसमें आए दिन खराबी आ जाती है। ऐसे में पेयजल आपूर्ति बाधित रहती है।
बृहस्पतिवार को शहर के मोहल्ला गांधीनगर, नई बस्ती और नेहरूनगर में पेयजल की आपूर्ति बाधित रही। यहां केवल पांच मिनट ही नलों से पानी आया। लोगों ने अपने खाली बर्तन लेकर पानी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर में पानी आना बंद हो गया। हालत यह रही कि अधिकांश परिवार पीने के लिए भी पानी भी नहीं जुटा पाया और खाली बर्तन रखे रहे। बाद में टैंकरों का इंतजार किया, लेकिन टैंकर आने की उम्मीद टूटने पर गांधीनगर मोहल्लावासियों ने हैंडपंपों की ओर रुख किया। हैंडपंपों पर धूप में पानी भरने वालों की खासी भीड़ बनी रही। लोगों ने पसीना बहाकर पानी जुटाया। कमोवेश यही हाल नई बस्ती का रहा। नेहरूनगर में लोग साइकिलों पर डिब्बा लादकर पानी भरते हुए नजर आए।
विज्ञापन

देर सुबह तक नल आने का इंतजार किया, जब नल आने की उम्मीद खत्म हो गई। तब पानी के भरने के लिए हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा। जहां लंबी कतारें लग गईं थी। काफी देर बाद बारी आने पर पानी मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रामेश्वर झा
नल न आने से पीने के लिए पानी को भी परेशानी होने लगी। साथ ही उपयोग के लिए भी पानी न होने के कारण मजबूर होकर धूप में पसीना बहाकर पानी जुटाना पड़ा।
-मनीष श्रीवास्तव
सुबह कुछ ही समय के लिए नलों से पानी आया। जिस पर खाली बर्तन जुटाने लगे। लेकिन, एक डिब्बा पानी भी नहीं भरा जा सका और नलों ने पानी देना छोड़ दिया।
- सत्यप्रकाश गुप्ता
नल आने का देर तक इंतजार करते रहे, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी पानी नहीं मिल सका। जिस पर टेंकर आने का इंतजार करते रहे। अधिक समय बाद भी नहीं आया। बोर व हैंडपंप से पानी जुटाने को मजबूर हो गए।

-अरविंद सेन
मोटर की बियरिंग खराब होने के कारण बुधवार को टंकी नहीं भरी जा सकी, जिससे बृहस्पतिवार को पानी की आपूर्ति बाधित रही। मोटर की मरम्मत का कार्य पूरा हो चुका है। शुक्रवार को आपूर्ति सुचारु रुप से की जाएगी।
- रामभुवन, अवर अभियंता
जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed