{"_id":"570959324f1c1b5e2cc81331","slug":"water-crisis-in-lalitpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर में नहीं निकला पर्याप्त पानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर में नहीं निकला पर्याप्त पानी
अमर उजाला ब्यूूराो ललितपुर
Updated Sun, 10 Apr 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
पानी की किल्लत
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसी (ललितपुर)। बांसी की पेयजल समस्या हल होने का नाम नहीं ले रही है। जल संस्थान कोशिशों में लगा है, लेकिन विभाग की लापरवाही से पैसे का नुकसान हो रहा है और लोगों की समस्या भी हल होने का नाम नहीं ले रही है। स्थिति यह है कि पानी की टेस्टिंग किए बिना पाइप लाइन डाल दी गई, लेकिन बोर में पानी नहीं होने के कारण समस्या जस की जस बनी हुई है।
बांसी में पेयजल संकट गहराया हुआ है। गांव के पास स्थित शहजाद नदी सूख जाने से नवंबर माह से गांव में टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। हालांकि, ललितपुर से बांसी के लिए पाइप लाइन डाली गई है, लेकिन यह लाइन बिना टेस्टिंग के पड़ी है, जिससे उसमें जगह-जगह लीकेज हो रहे हैं और पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी।
समस्या के समाधान के लिए बांसी के मजरा गोविंद पुरा में एक बोर कराया गया। बोर में कितना पानी निकल रहा, इसकी बगैर टेस्टिंग कराए ही जल संस्थान ने दो किमी लंबी पाइप लाइन डालकर हजारों रुपये खर्च किए। एक पखवाडे़ तक ग्रामवासी इस आशा में रहे कि अब बोर से पानी आने लगेगा और पानी का संकट समाप्त हो जाएगा। लेकिन, जब पाइप लाइन डालने के बाद टेस्टिंग की गई तो पाया कि बोर में हैंडपंप लायक ही पानी निकला रहा है। सिर्फ 10 मिनिट तक ही बोर से डेढ़ इंची पानी निकलता है और फिर मोटर पानी देना बंद कर देती है। ऐसे में चार दिन में बोर का पानी गोविंद पुरा से दो किमी दूर हाइवे तक आ सका है। यदि जल संस्थान पाइप लाइन डालने से पहले बोर की टेस्टिंग कर लेता तो शायद पाइप लाइन डालने में बरबाद हुए हजारों रुपये बचाए जा सकते थे।
विज्ञापन
बांसी में प्याऊ शुरू
बांसी ( ललितपुर)। जनहित संघर्ष समिति द्वारा नया बस स्टैंड पर श्री हनुमान मंदिर टौरिया पर प्याऊ प्रारंभ की गई। प्याऊ का शुभारंभ मंदिर समिति के अध्यक्ष बद्रीप्रसाद दुबे व पूर्व ग्राम प्रधान दिनेश कुमार सोनी ने किया। इस अवसर पर संतोष शर्मा, जगदीश छीपा, सुदामा दुबे, राजकुमार पुरोहित, शैलेंद्र चौबे, सूर्यकांत शर्मा, उमेश शर्मा, डा.जितेंद्र जैन, गुड्डू पस्तोर, शैलेंद्र पाखरे, अनिल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
पंचांग पूजन व मंडप प्रवेश
बांसी (ललितपुर)। श्री शतचंडी महायज्ञ के प्रथम दिन पंचांग पूजन और मंडप प्रवेश हुआ। गांव में माता मंदिर पर श्री शतचंडी महायज्ञ के प्रथम दिन यज्ञ संचालक पुरुषोत्तम नारायण गंगेले व वाराणसी से आए यज्ञाचार्य प्रवीण पांडेय, यज्ञ के ब्रह्मा सत्यनाराण गंगेले और अन्य आचार्यों द्वारा पंचांग पूजन व मंडप प्रवेश वेद मंत्रों द्वारा कराया गया।