फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   water crisis in kaitoran

कारीटोरन में एक किमी दूरी से जुटा रहे पेयजल

Tue, 09 Feb 2021 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
water crisis in kaitoran
water.jpeg - फोटो : water.jpeg
कारीटोरन। ब्लॉक बार के अंतर्गत ग्राम कारीटोरन के मोहल्ला कुमरयाना एवं अथाई पर लगा हैंडपंप कई दिनों से ख़राब है। इसकी मरम्मत की सुध नहीं ली जा रही है, जिससे स्थानीय निवासी एक किलोमीटर दूर से पानी जुटा रहे हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला कुमरयाना के रघुुवीर और अरविंद कुमार का कहना है कि हैंडपंप खराब होने से पीने के पानी की समस्या खड़ी हो गई है। आसपास कहीं भी लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। आए दिन हैंडपंप खराब हो जाते हैं, कभी जंजीर टूट जाना तो कभी अन्य उपकरणों का खराब होना जाना आम बात है। कई बार जिम्मेदारों को अवगत कराया, लेकिन मरम्मत नहीं की जा रही है। इस कारण से लोग पानी के लिए परेशान हो रहे हैं, लोगों को पानी नहीं मिल रहा। महिलाओं और बच्चों को सुबह और शाम को एक किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है। मोहल्ला वासियों ने कई बार इसकी शिकायत की लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लोगों का कहना है कि पानी की समस्या जल्द दूर नहीं हुई तो वह लोग अधिकारियों से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed