फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   water crisis in bizrotha

गर्मी के मौसम की शुरूआत में ही जलापूर्ति हो रही ठप्प

Mon, 05 Apr 2021 02:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
water crisis in bizrotha
कैप्सन - शोपीस साबित हो रही पानी की टंकी 2- सरमन कुशवाहा 3- संदीप अहिरवार - फोटो : TALDEHATE
बिजरौठा/तालबेहट। जिस तेजी से गर्मी का प्रभाव बढ़ने लगा है। उसी तेजी से क्षेत्र में पेयजल की समस्या गहराने लगी है। बिजरौठा में पानी की टंकी होने के बावजूद ग्रामीणों को लगभग 15 दिन से पानी नहीं मिल रहा है। पानी की आपूर्ति न होने से उनमें काफी आक्रोश है। गांव के अधिकांश हैंडपंप भी खराब हैं। लोग कुओं से पानी भर रहे हैं।
विज्ञापन

बिजरौठा, पारा, गुलेंदा आदि गांवों के ग्रामीणों को शुद्ध एवं स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने पेयजल योजना के तहत करोड़ों रुपये खर्च करके पाइप लाइनों का जाल बिछवाया। बिजरौठा में तालबेहट जखौरा मार्ग पर सिद्धन के पास पानी की एक बड़ी टंकी का निर्माण कराया लेकिन लोगों को आज भी इस योजना का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। लगभग दो सप्ताह से इस टंकी से पानी की आपूर्ति ठप है। कोई भी यह बताने को तैयार नहीं है कि लोगों को पानी किस कारण नहीं मिल पा रहा है। भीषण गर्मी और कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के मध्य जनता काफी परेशान हो रही है। लोगों को हैंडपंपों और कुओं से काम चलाना पड़ रहा है। गांव के अधिकांश हैंडपंप भी खराब हैं। मजबूरी में ग्रामीणों को काफी दूर से पीने के लिए पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने गांव की पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की ओर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है।
विज्ञापन

--
पानी की आपूर्ति न होने के संबंध में कई बार अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया लेकिन किसी ने इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया। सरमन कुशवाहा, मझगुवा बिजरौठा
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए हैंडपंपों पर कुओं पर सुबह से शाम तक भीड़ जुट रही है। जिससे लोगों में काफी दहशत है। संदीप अहिरवार, खदरी बिजरौठा
मजरा पठा में अबतक नहीं आया पानी
इसी योजना के तहत बिजरौठा के ग्राम मजरा पठा में भी पानी की आपूर्ति के लिए पाइपलाइन डाली गई थी लेकिन एक वर्ष होने के बावजूद अबतक इस मजरे में पानी की एक बूंद नहीं आई।
मोहल्लों में टैंकरों से जलापूर्ति कराए जाने की मांग
ललितपुर। शहर में गर्मी के मौसम की शुुरूआत में आए दिन जलापूर्ति ठप हो रही हैं। इससे शहर में पानी की परेशानी हो रही है। बुविसे की बैठक में वक्ताओं ने जलापूर्ति बाधित होने पर मोहल्लों में टैंकरों से जलापूर्ति कराए जाने की मांग की है।

रविवार को स्थानीय कंपनीबाग में बुंदेलखंड विकास सेना की बैठक में सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने कहा कि नेहरू नगर से लेकर गोविंद नगर तक और गांधीनगर से लेकर पटेल नगर तक जलापूर्ति चरमरा गई है। खिरकापुरा, लेड़ियापुरा, नेहरू नगर, चौबयाना, सरदारपुरा, छत्रसालपुरा, मउठाना, पुरानी बजरिया में हफ्तों से नल सूखे हुए हैं। बैठक में हेमंत, सुधेश नायक, राजकुमार कुशवाहा, अमरसिंह, मुन्ना त्यागी, कदीर खान, राजेंद्र राजपूत, मगनलाल, मुन्ना, अजय कुमार वर्मा, प्रमोद धानुक, पुष्पेंद्र शर्मा, नंदराम कुशवाहा, देशप्रेमशंकर गुप्ता, सुरेश कुशवाहा, भगवत प्रसाद रैकवार, गंगाराम साहू, दिनेश कुशवाहा, गणेश प्रसाद, खुशाल बरार, कामता भट्ट, देवीलाल, नंदू सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed