फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   water crisis caused by electric cut

बिजली के दगा देने से लड़खड़ाई जलापूर्ति

Sun, 20 Sep 2020 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
water crisis caused by electric cut
पानी भरने को लगी हैंडपंप पर भीड़ - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शहर की लड़खड़ाई जलापूर्ति पटरी पर नहीं आ पाई है। शनिवार को आधी रात्रि में बिजली गुल हो गई, जिससे पानी की टंकी पूरी क्षमता के साथ नहीं भर पाई। नतीजा यह हुआ कि सुबह से ही मोहल्ला नेहरू नगर, गांधीनगर, नई बस्ती में कम ही लोगों को आपूर्ति से पानी नसीब हो सका। वरना, अधिकतर लोग बूूंद-बूंद पानी के लिए परेशान दिखे।
विज्ञापन

मोहल्ला नेहरू नगर, गांधीनगर, आजादपुरा, सिविल लाइन में छह दिन से पाइप लाइन आपूर्ति बाधित है। यहां की मोटर अचानक फुंक गई थी, इसके बाद से आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई है। विभागीय अफसर शनिवार को आपूर्ति दुरुस्त होने की उम्मीद लगाए बैठे थे कि शुक्रवार की रात्रि में करीब पांच घंटे तक बिजली की आंखमिचौनी चलती रही। जिससे टंकी पूरी क्षमता से नहीं भर पाई। जब सुबह आपूर्ति खोली गई तो कम ही लोगों को पानी मिल पाया। अधिकांश लोगों को मायूसी हाथ लगी, उन्हें एक बार फिर खाली बर्तन उठाकर हैंडपंप पर जाना पड़ा। मोहल्लेवासी इस अव्यवस्था से परेशान हो उठे हैं। मोहल्ला नेहरू नगर के लोगों ने डीएम का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने हड्डी मील क्षेत्र की आपूर्ति को दुरुस्त बनाने की मांग की है। यहां चार से पांच हजार की आबादी रहती है। शिकायती पत्र पर मोहर सिंह, राकेश राजा, मीरा, धर्मेंद्र यादव, देंवेंद्र, सूरज बुंदेला, महेश कुमार, लाखन सिंह, रामगोपाल, सरोजबाई, निखिल, सौरभ, सुरेश, सुनीता, रानू यादव के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन

छह दिन से नेहरू नगर मोहल्ले में पानी की परेशान बनी हुई है। जिस कारण काफी दूर लगे हैंडपंप से पानी भर रहे हैं। मोहल्लेवासी जल संस्थान में फोन लगाकर पूछते हैं कि नल क्यों नहीं आये हैं तो कभी कह दिया जाता है कि पानी की मोटर फुंक गई है और कभी कह दिया जाता है कि पानी की टंकी नहीं भर पायी है। इस वजह से नल नहीं आये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताराबाई
जल संस्थान डोड़ाघाट पर जो भी कर्मचारी पानी की मोटर चलाने के लिये लगाए गए हैं, वे लोग दिन व रात्रि में लगातार मोटर नहीं चलाते हैं, जिससे पानी की दोनों टंकी नहीं भर पा रही हैं। पहले शाम के सात बजे तक पानी की टंकी भर जाती थी लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है। जिससे पानी की समस्या उत्पन्न हो रही है।
फूूलन
जल संस्थान के कर्मियों की घोर लापरवाही के चलते नेहरू नगर मोहल्ले के लोगों को पानी नसीब नहीं हो पा रहा है। आपूर्ति देने के नाम पर जल संस्थान के कर्मी खानापूरी करने में लगे हुए हैं। जिससे नेहरू नगर की गलियों की पानी की त्राहि-त्राहि मची हुई है।
नारायन रैकवार
जल संस्थान के अधिकारियों को डोड़ाघाट पर टंकी भरने के लिए चलाई जा रही मोटर की सतत निगरानी करनी चाहिए, ताकि मोटर चलाने में किसी प्रकार की लापरवाही न हो पाए। एक बार मोटर खराब हुई तो चार-पांच की पेयजल समस्या लोगों को झेलनी पड़ती है।

रवि कुमार
बिजली की कटौती रात्रि में हुई, जिस कारण टंकी पूरी क्षमता के साथ नहीं भर पाई। आपूर्ति में जो भी कमी थी, उन्हें दूर कर लिया गया है। पाइप लाइन के दो लीकेज भी सुधारे गए हैं।
राहुल सिंह, अवर अभियंता, जल संस्थान

साइकिल से पानी ढोता युवक

साइकिल से पानी ढोता युवक- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed