फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   water campaign

168 गांवों में जल प्रबंधन के लिए चलेगा विशेष अभियान

Thu, 22 Dec 2016 12:29 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Thu, 22 Dec 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
water campaign
प्रशासन - फोटो : amar ujala
जल संसाधन मंत्रालय की ओर से बुंदेलखंड के चार जिलों ललितपुर, झांसी, टीकमगढ़ और छतरपुर में जल संरक्षण और जल सुरक्षा को लेकर एक योजना बनाई गई है। इस योजना को राष्ट्रीय जल विज्ञान केंद्र रुड़की व उप्र रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर लखनऊ द्वारा कार्यान्वित किया जाएगा। इस परियोजना के समन्वयक डॉ. विकास गोयल की अगुवाई में वैज्ञानिकों के एक दल ने जनपद में प्रस्तावित कार्ययोजना को बुधवार को जनपद के अधिकारियों के समक्ष पेश किया। इस अभियान में 168 गांव लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में बताया गया कि कार्य योजना के तहत सजनाम नदी के कमांड एरिया का वॉटरशेड बनाया जा रहा है। साढ़े नौ सौ वर्ग किमी से अधिक के इस वॉटरशेड में तीन तहसीलों के चार ब्लॉकों में से 168 गांवों को चिह्नित किया गया है। इन चिह्नित गांवों में जल, जमीन और फसल को लेकर अभियान चलाया जाएगा। वॉटरशेड कार्यक्रम के तहत पहली बार स्थानीय लोगों के आजीविका को बढ़ाने के उपायों को भी जोड़ा जा रहा है। इस परियोजना के तहत पहले चरण में टीकमगढ़ में ऊर नदी पर पूरा प्रोजेक्ट तैयार स्थानीय प्रशासन को सौंप दिया गया है। अब स्थानीय प्रशासन इस कार्ययोजना के आधार पर पूरे जनपद में जल प्रबंधन व आजीविका को बढ़ाने के उपाय पर कार्य कर सकेगा। इसी तरह में ललितपुर में सजनाम नदी के कमांड एरिया में बनाए गए इस वॉटरशेड में एक मॉडल पेश कर पूरी जनपद की रिपोर्ट स्थानीय प्रशासन को सौंप दिया जाएगा। जिस पर भविष्य में जिला निधि व राज्य निधि के जरिये कार्य किया जा सकेगा। इस अवसर पर सीडीओ प्रवीण कुमार लक्षकार, वैज्ञानिक टी थॉमस, डॉ. ज्योति पाटिल, डॉ. राजेश सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पुस्तैनी कला को आधुनिक तकनीक से जोड़ेंगे
परियोजना से जुड़ी जल विज्ञान केंद्र की डॉ. ज्योति पाटिल ने बताया कि इस वॉटरशेड परियोजना में जोड़े गए 168 गांवों के लोगों की आजीविका को बढ़ाने को लेकर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों द्वारा अपनी पुस्तैनी कला के जरिये कई चीजों का निर्माण किया जाता है। उनकी इस कला को आधुनिक तकनीक से जोड़ा जाएगा, जिससे उनके हुनर का प्रभावी इस्तेमाल किया जा सका। उदाहरण के तौर पर डॉ. पाटिल ने बताया कि बांस की कई कलाकृतियां बुंदेलखंड के गांवों में में बनाई जाती है, लेकिन तकनीक के अभाव में ज्यादा मात्रा के तौर पर इनका निर्माण करना संभव नहीं हो पाता है। कार्यक्रम के तहत आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर इन लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed