{"_id":"6658f6ca61caeb33cd01fe74","slug":"ward-wise-review-done-to-solve-drinking-water-problem-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-115489-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पेयजल समस्या दूर करने को वार्ड वार की गई समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पेयजल समस्या दूर करने को वार्ड वार की गई समीक्षा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अपर जिलाधिकारी ने पेयजल आपूर्ति दुरुस्त कराने के लिए लगाए गए अधिकारियों के साथ जल संस्थान में बैठक की। जल संस्थान के अधिकारियों के साथ समन्वय कर समस्या के निराकरण के निर्देश दिए।
नगर में पेयजल समस्याओं की शिकायतों को लेकर जिलाधिकारी ने प्रत्येक वार्ड में एक-एक अधिकारी को लगाया है। साथ ही निर्देशित किया है कि सुबह व शाम वार्डों में भ्रमण कर पेयजल समस्या की स्थिति जानेंगे। एडीएम नमामि गंगे राकेश कुमार श्रीवास्तव ने अधिकारियों के वार्ड वार निरीक्षण व समस्याओं की समीक्षा की। अवर अभियंता जितेंद्र कुमार खरवार ने बताया कि वार्ड नं. 20, 21 व 24 में जलापूर्ति सामान्य है। खराब हैंडपंपों की प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराने के लिए कहा।
चकबंदी अधिकारी विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वार्ड नं. 10, 18 व 25 में खराब हैंडपंपों को ठीक करा दिया गया है। एडीएम व एसडीएम के साथ मौके पर निरीक्षण किया, तीन हैंडपंप मरम्मत के लिए पाए गए। सहायक अभियंता आईसीडी ने बताया कि रैदासपुरा, रामनगर व महापुरा में आंशिक रूप से पेयजल आपूर्ति हो रही है। रामनगर में पांच हैंडपंप की मरम्मत कराया जाना बताया गया। खंड कार्यालय जेई अजय कुमार यादव को वार्ड नं. 09, 11 व 17 के सभासदों से संपर्क कर समस्याओं का निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
लघु सिंचाई विभाग जेई ज्ञानेंद्र नारायण दीक्षित ने बताया कि नेहरूनगर में खराब 10 हैंडपंपों की मरम्मत कराकर चालू करा दिया है। एडीएम ने वार्ड नं. छह व सात में खराब हैंडपंप की सूची उपलब्ध कराते हुए जल्द मरम्मत करने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिशासी अभियंता शिवराज वर्मा, आरती सिंह, अविनाश, आशीष कुमार जैन, संतोष कुमार जैन, महेश कुमार भार्गव आदि मौजूद रहे।