{"_id":"60aa5e018ebc3e29bf5f8eed","slug":"wanted-catched-lalitpur-news-jhs195461615","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओजी टीम ने पकड़ा 15 हजार का इनामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसओजी टीम ने पकड़ा 15 हजार का इनामी
विज्ञापन
ललितपुर। पंचायत चुनाव के दौरान ग्राम बिल्ला में अराजकता व हिंसा फैलाने के मामले में फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी नामजद आरोपी को एसओजी टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
थाना बानपुर के अंतर्गत ग्राम बिल्ला में 19 अप्रैल को मतदान के दौरान प्रधान पद के प्रत्याशी महेंद्र सिंह राजपूत एवं उनके समर्थकों द्वारा फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल किया गया था। बवाल में सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं मतदान कर्मियों को बंधक बनाते हुए जान से मारने का प्रयास करने और गाड़ियों में मतदान पेटियां रखने के दौरान मतपेटियां लूटने का प्रयास करते हुए वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया था। मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा समझाने के बाद भी उनकी गाड़ियों पर पथराव भी किया था।
इस मामले में थाना बानपुर पुलिस ने संख्या अधिकारी की तहरीर के आधार पर प्रधान प्रत्याशी महेंद्र सिंह राजपूत, शिवभानु लोधी पुत्र निरपत लोधी समेत 28 नामजद एवं 300 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी तभी से फरार चल रहे थे। पुलिस अधीक्षक ने आरोपी शिवभानु को पकड़ने के लिए 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था और एसओजी टीम सहित कई टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए गठित की थीं। बीते रोज एसओजी टीम ने मुखबिर से सूचना पर इनामी शिवभानु लोधी को गंगचारी तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया। शनिवार को आरोपी शिवभानु समेत 22 को पकड़ने के लिए न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट भी जारी किया था। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में एसओजी प्रभारी जितेंद्र सिंह चंदेल, एसआई वीरेंद्र सिंह पटेल, देवेंद्र यादव, अरुण त्रिपाठी, अमित पाठक, अवधेश यादव, प्रदीप, तेज प्रताप शामिल रहे।