फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   walve damage water problem

वॉल्व खराब होने से बढ़ी पेयजल की समस्या

Sun, 29 Dec 2019 11:30 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
walve damage water problem
हैंडपंप पर पानी भरने को लगी महिलाओं की भीड़ - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। पानी की टंकी का वॉल्व खराब होने से से अपर जोन में पेयजल आपूर्ति बाधित रही। इससे स्थानीय लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। अंत में हैंडपंपों से पानी जुटाना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार को जलसंस्थान में अचानक पानी की टंकी का वॉल्व खराब हो गया। इससे अपर जोन के मोहल्ला आजादपुरा, गांधीनगर, नई बस्ती, चंडी मंदिर के आसपास व नेहरू नगर के कई हिस्सों में पेयजल की आपूर्ति बाधित रही। काफी देर तक इंतजार के बाद भी आपूर्ति न होने से लोग हैंडपंपों से पानी जुटाने पहुंचे। चंडी मंदिर के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि बीते दो दिन से मोहल्ले में पेयजल की समस्या बनी हुई है। नेहरू नगर में हैंडपंप भी खराब पड़ेे हैं। ऐसे में लोगों को काफी दूर से पानी जुटाना पड़ा। रेलवे अस्पताल के पीछे गली नंबर दो व गली नंबर तीन में लालाराम के घर के पास हैंडपंप खराब है। इससे लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह से पानी के लिए नल आने का इंतजार करते रहे, देर तक न आने पर हैंडपंप पर लाइन में लगकर पानी जुटाना पड़ा।
- गीता
कई बार नल नहीं आने पर परेशानी होती है, लेकिन घर के पास में लगा हैंडपंप दो माह से नहीं सुधरा है। इससे नल न आने पर काफी दूर तक जाना पड़ रहा है।
- मिठन बाई
दो दिन से नल नहीं आ रहे हैं। इससे पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। सुबह से हैंडपंप पर लोगों की पानी जुटाने के लिए लंबी कतारें लग रही हैं।
- दीपक सेन
अपर जोन का बॉल्ब खराब हो गया था, जिसकी मरम्मत करा दी गई है। सोमवार से अपर जोन में जलापूर्ति सुचारु हो जाएगी।
- संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
ललितपुर। नगर पालिका के वार्ड नंबर दो खिरकापुरा में माता मंदिर व नारायनपुरा में शंकर मंदिर, ट्रांसफार्मर के पास, विष्णुपुरा में रोशन पेंटर, हाइवे के पास नीलम सिंह वर्मा के घर के पास, खिरकापुरा में आवास कॉलोनी, बसोर बाबा मंदिर, कंचनधाम के रास्ते व सुरई घाट कॉलोनी में हैंडपंप खराब पड़े हैं। इससे पेयजल की दिक्कत बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed