फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Waistage is not flowing and will not near

गंदगी न फैलाएंगे और न ही फैलने देंगे आसपास

Sat, 28 Dec 2019 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Waistage is not flowing and will not near
अमर उजाला साल 2020 के लिए 10 बड़े संकल्प मुहिम के तहत स्वच्छता जागरुकता अभियान कार्यक्रम में दुकानदा - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। अमर उजाला की साल 2020 के लिए 10 बड़े संकल्प मुहिम के तहत आठवें दिन हाथ ठेला दुकानदारों ने डस्टबिन प्राप्त कर गंदगी नहीं फैलाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई हर व्यक्ति को अच्छी लगती है लेकिन जब खुद इसे पालन करने की बारी आती है तो कुछ लोग बेपरवाह नजर आते हैं। इससे आसपास गंदगी की समस्या बनी रहती है। सफाई निरीक्षक से डस्टबिन प्राप्त करते हुए कहा कि न तो वह खुद गंदगी फैलाएंगेे और न ही आसपास फैलने देंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद हर महीने लाखों रुपये स्वच्छता पर खर्च कर रही है, इसके बाद भी शहर स्वच्छ नहीं हो पा रहा है। इसकी एक वजह स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता की कमी है। अमर उजाला ने नए साल में प्रवेश से पहले 10 संकल्प पूरे करने की ठानी है। स्वच्छता इसी कड़ी का एक हिस्सा है। नगर पालिका परिषद और डिवाइन संस्था के सहयोग से शहर में नझाई बाजार से लेकर तुवन मंदिर के आसपास तक स्वच्छता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान नगर पालिका परिषद के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक जितेंद्र तिवारी ने दुकान एवं हाथ ठेला पर खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदारों को डस्टबिन वितरित किए और उन्हें स्वच्छता का महत्व समझाया। उनके साथ संस्था के टीम लीडर राजेंद्र मालवीय, पर्यवेक्षक अमित करौसिया, प्रियंक, राहुल, अभिषेक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डस्टबिन के अभाव में ग्राहक चाट के दोने यहां-वहां फेंक देते थे, जिससे आसपास गंदगी जमा हो जाती थी। नगर पालिका परिषद ने स्वच्छता की दिशा में किए जा रहे कार्यों को बताया है। इससे प्रेरित होकर डस्टबिन प्राप्त की है। अब
यदि ग्राहक जमीन चाट के दोने फेंकेगा तो उसे ऐसा करने पर टोक देंगे।
- गुड्डू राठौर, दुकानदार
नगर पालिका परिषद एवं अमर उजाला द्वारा जो स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, वह सही है। यदि आसपास स्वच्छता होगी तो और भी लोग इसे अपनाने के लिए प्रेरित होंगे।
- सुनील सोनी, दुकानदार
विभिन्न वार्डों में स्वच्छता पर नजर रखने के लिए सुपरवाइजर नियुक्त हैं। कई लोग सड़क, नाली की सफाई होने के बाद भी कचरा बाहर यूं ही फेंक देते हैं जो गलत है। नागरिकों को समझना होगा कि शहर हम सभी का है और इसे मिलकर ही स्वच्छ बना सकते हैं।
- अशोक कुमार, सुपरवाइजर
नगर पालिका परिषद द्वारा पॉलिथीन व सिंगल प्लास्टिक से शरीर पर होने वाले दुष्प्रभावों के जागरुक किया जा रहा है। इन सबके बाद भी कुछ लोग थोड़े से लाभ व सहूलियत पाने के लिए बहक जाते हैं और प्रतिबंधित सामग्री का इस्तेमाल करने लगते हैं। इससे समाज में गलत संदेश पहुंच रहा है।
- विक्रम, नपा कर्मी
सब्जी मंडी से बची सामग्री कान्हा पशु आश्रय स्थल भेजी जाती है। इससे जहां गोवंश को गीली सामग्री खाने को मिलने लगी है। वहीं, सब्जी मंडी को स्वच्छ बनाने का रास्ता साफ हो गया है। बाजारों से सूखा व गीला कचरा वाहन के जरिए इकट्ठा किया जा रहा है।

- संजय वाल्मीकि, मुख्य पर्यवेक्षक
सुपर मार्केट, नझाई बाजार से होकर तुवन मंदिर,अभिलाषा पेट्रोल पंप चौराहा होते हुए बस स्टैंड तक पॉलिथीन एवं डिस्पोजल का जब्तीकरण किया गया। इस दौरान दुकानदारों को सूखा, गीला कचरा रखने के लिए 20 नीले एवं हरे डस्टबिन का वितरण किया गया।
- जितेंद्र तिवारी, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed