फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   'Vyapar Bandhu' meeting; directives issued for resolving issues

Lalitpur News: व्यापार बंधु बैठक, समस्याओं के समाधान के निर्देश

Sat, 31 Oct 2026 01:55 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sat, 31 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
'Vyapar Bandhu' meeting; directives issued for resolving issues
ललितपुर। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला व्यापार बंधु समिति की बैठक में व्यापारी नेताओं ने व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। अपर जिलाधिकारी ने इन समस्याओं को गंभीरता से लिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से समाधान कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को बिजली के तारों पर लटक रहे पेड़ों की नियमित छंटाई कराने को कहा। इससे किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका नहीं रहेगी। शिखर चंद्र जैन के प्रकरण में विद्युत केबल और सर्विस केबल को दूसरे पोल पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा को मांस, मछली और अंडे की दुकानों के लिए निर्धारित स्थान चिह्नित करने को कहा गया। उन्हें इन दुकानों को वहां विस्थापित करने के भी निर्देश दिए गए। संचालन उपायुक्त राज्य कर हीरालाल जायसवाल ने किया। बैठक में सहायक आयुक्त अरविंद कुमार मिश्र, राज्य कर अधिकारी तेज प्रताप सिंह,जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल,प्रधान सहायक मनीष कुमार, प्रांतीय अध्यक्ष महेंद्र जैन मयूर, कमलेश सराफ,जिला महामंत्री अनिल जैन के अलावा विभिन्न व्यापार मंडलों के प्रतिनिधि और व्यापारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed