फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   voting on monday

10,44,326 मतदाता आज करेंगे 13,198 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

Mon, 19 Apr 2021 01:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
voting on monday
voting.jpg - फोटो : voting.jpg
ललितपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 19 अप्रैल को होने वाले मतदान में 10,44,326 मतदाता 6134 पदों पर खड़े 13,198 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला सोमवार को मतपेटियों में बंद करेंगे। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे होगा।
विज्ञापन

जखौरा ब्लाक की 85 ग्राम पंचायतों में 2,11,987 मतदाता 85 प्रधान, 1071 ग्राम पंचायत सदस्य और 106 बीडीसी का भाग्य मतपेटियों में बंद करेंगे। बिरधा ब्लाक की 83 ग्राम पंचायतों में 1,95,855 मतदाता 83 ग्राम प्रधान, 1017 ग्राम पंचायत सदस्य और 98 बीडीसी को अपना प्रतिनिधि चुनेंगे। बार ब्लाक की 62 ग्राम पंचायतों में 1, 65,179 मतदाता 62 प्रधान, 788 ग्राम पंचायत सदस्य और 83 बीडीसी को अपना प्रतिनिधि बनाएंगे। महरौनी ब्लाक की 66 ग्राम पंचायतों में 1,55,407 मतदाता 66 ग्राम प्रधान, 808 ग्राम पंचायत सदस्य और 78 बीडीसी को अपना नेतृत्वकर्ता बनाएंगे। इसी क्रम में मड़ावरा ब्लाक की 65 ग्राम पंचायतों में 1,48,767 मतदाता 65 ग्राम प्रधान, 789 ग्राम पंचायत सदस्य और 74 बीडीसी को अपना भाग्य विधाता बनाएंगे। वहीं तालबेहट ब्लाक की 54 ग्राम पंचायतों में 1,67,141 मतदाता 54 ग्राम प्रधान, 702 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 84 बीडीसी को विकास की कमान सौंपेंगे।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त जिले के 21 वार्डों के जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव का अधिकार भी इन्हीं मतदाताओं पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed