{"_id":"607f39658ebc3e8dc4569619","slug":"voting-case-loot-attampt-328-booked-lalitpur-news-jhs193558948","type":"story","status":"publish","title_hn":"मत पेटियां लूटने का प्रयास करने करने व बवाल करने में 28 नामजद व 300 अज्ञात पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मत पेटियां लूटने का प्रयास करने करने व बवाल करने में 28 नामजद व 300 अज्ञात पर मुकदमा
विज्ञापन
police new.jpeg
- फोटो : police new.jpeg
ललितपुर। थाना बानपुर के ग्राम बिल्ला में मतदान केंद्र पर मतदान पूरा होने के बाद फर्जी वोटिंग का आरोप लगाकर दोबारा मतदान कराने की मांग को लेकर बवाल करने वाले 28 नामजद एवं 300 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना बानपुर पुलिस को तहरीर देते हुए सेक्टर मजिस्ट्रेट ने आरोप लगाया है कि प्रधान प्रत्याशी व उसके समर्थकों द्वारा फिर से मतदान कराने की मांग को लेकर हंगामा करते हुए सेक्टर मजिस्ट्रेट व मतदान कर्मियों को बंधक बनाकर मतपेटियां लूटने का प्रयास किया तथा जान से मारने का प्रयास किया।
अपर संख्या अधिकारी विकास भवन हरीकिशन रजक ने थाना बानुपर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 19 अप्रैल को उनकी ड्यूटी त्रिस्तीय पंचायत चुनाव में सेक्टर मजिस्ट्रेट के पद पर लगाई गई थी। रात आठ बजे मतदान केंद्र प्राथमिक पाठशाला बिल्ला में हंगामा होने की सूचना पर वह पहुंचे तो वहां करी 300 की संख्या में ग्राम पंचायत बिल्ला के निवासी फर्जी मतदान का आरोप लगते हुए फिर से मतदान कराने की मांग को लेकर हंगामा कर रहे थे। जबकि, बाकी सभी प्रत्याशियों के पोलिंग एजेंटों के सामने मतदान की प्रक्रिया सकुशल संपन्न कराकर मतदान पेटिकाएं सील की जा चुकी थीं। फिर भी उक्त लोग पुन: मतदान कराने को लेकर अड़े हुए थे और अपना विरोध जताकर मतदान केंद्र के अंदर घुसकर मत पेटिकाएं लूट कर नष्ट करने का प्रयास करने लगे। मौके पर चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मियों ने उन्होंने समझाकर रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान प्रधान पद के प्रत्याशी महेंद्र उर्फ बबलू राजपूत अपने 28 समर्थकों के साथ उनके पास आए और सभी ने अपने नाम धर्मेंद्र राजपूत, दीपक राजपूत, अनिल राजपूत, शिवभानू राजपूत, पानबाई, विमला, तुलसी राजपूत, अरविंद राजपूत, दयाराम राजपूत, राजबाई, प्रभा, रानू राजपूत, सोनम राजपूत, राजू रजक, पप्पू लोधी, धीरज राजपूत, राघवेंद्र, राजाराम, प्रकाश, अरविंद राजपूत, वृषभान, चरन राजपूत, सुंदर राजपूत, माया, दयाराम, पर्वत, जयनारायण राजपूत बताते हुए कहा कि पोलिंग सेंटर में फर्जी मतदान हो रहा है। यहां पुन: मतदान कराया जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो वह मतपेटिकाएं छीनकर नष्ट कर देंगे और इतना कहकर 300 अज्ञात व्यक्ति हंगामा करने लगे और सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं मतदान कर्मियों को बंधक बनाकर मतपेटिकाएं लूटने का प्रयास करने लगे। कर्मचारियों की सूचना पर थानाध्यक्ष बानपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी उक्त लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने और धक्का मुक्की कर मारपीट पर आमादा हो गए। थानाध्यक्ष ने उक्त लोगों को किसी प्रकार पोलिंग सेंटर से बाहर किया। इसी बीच एसडीएम और क्षेत्राधिकारी महरौनी और जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने उक्त लोगों को समझाया, जिस पर वह संतुष्ट हो गए। लेकिन, जब मतदान कर्मियों द्वारा मत पेटिकाएं चुनाव ड्यूटी में लगे वाहन में रखी जा रही थीं, उसी दौरान उक्त लोग पुन: उग्र होकर गालियां देने लगे तथा जान से मारने की धमकी देते हुए पोलिंग पार्टी पर हमला कर मत पेटिकाएं लूटने का प्रयास करने लगे व चुनाव ड्यूटी के लिए मिली गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। पोलिंग पार्टियों व पुलिस बल पर पत्थर व लाठी डंडों से हमला कर दिया। इसमें कई पुलिस कर्मियों को चोटें आईं। पथराव में कई सरकारी गाड़ियों व मतदान में लगी गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। जिसके बाद मौके पर पुलिस बल द्वारा हल्का बल प्रयोग कर लोगों को हटाया और तब रात नौ बजे पोलिंग पार्टियों को सकुशल मतपेटिकाएं जमा कराने को रवाना किया गया। थाना बानपुर पुलिस ने उक्त मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 323, 504, 506, 332, 353, 307, 393, 7 क्रिमिनल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
----------
ग्राम बिल्ला में फर्जी मतदान की बात कर लोगों ने हंगामा किया था। जानकारी मिलने पर अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया। जब मतपेटिकाएं जमा कराने को ले जाने लगे, तभी प्रत्याशियों के साथ आए लोगों ने पथराव किया, जिस पर हल्का बल प्रयोग करना पड़ा और मतपेटिकाएं सकुशल जमा कराई गईं। इस मामले में लोगों को चिह्नित कर मुकदमा लिखाया गया है।
विज्ञापन
प्रमोद कुमार पुलिस अधीक्षक।