{"_id":"608b12ac8ebc3e8dac37d0ea","slug":"vote-counting-agent-pass-lalitpur-news-jhs1941200147","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणना अभिकर्ता पास बनवाने उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणना अभिकर्ता पास बनवाने उमड़ी भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़ावरा / ललितपुर। बृहस्पतिवार को ब्लॉक मुख्यालय पर मतगणना अभिकर्ताओं के प्रवेश पास बनवाने हेतु ग्रामीणों की जमकर भीड़ उमड़ पड़ी। लेकिन संबंधित तमाम सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के नदारद रहने पर उम्मीदवारों को वापस लौटना पड़ा।
गौरतलब है कि ललितपुर जिले में दूसरे चरण में 19 अप्रैल को संपन्न हुए पंचायत चुनावों की मतगणना सभी छह ब्लाकों पर रविवार दो मई को की जानी है। ब्लॉक मुख्यालय मड़ावरा में कई गणना टेबलों पर विभिन्न चक्रों में होने वाली मतगणना में प्रतिभाग करने के लिए ग्राम प्रधान एवं बीडीसी उम्मीदवारों द्वारा गणना अभिकर्ताओं नियुक्त किया जाना है, जिनके प्रवेश पास संबंधित एआरओ द्वारा जारी किया जाना है। मड़ावरा में गणना अभिकर्ताओं के प्रवेश पास बनाए जाने के लिए बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार के दिन नियत किए गए हैं, इसके चलते नामांकन स्थल पर उम्मीदवारों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी, लेकिन गिदवाहा एवं गौना न्याय पंचायत के बीडीसी एआरओ के अलावा सभी एआरओ गायब रहे। चिलचिलाती धूप में घंटों बिताने के बाद उम्मीदवारों और उनके एजेंटों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।
-----
सरकारी फरमान से मचा हड़कंप
कोविड संक्रमण के प्रसार की रोकथाम एवं नागरिकों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए मतगणना स्थल पर कोविड निगेटिव रिपोर्ट वाले उम्मीदवारों एवं गणना अभिकर्ताओं को ही प्रवेश दिए जाने के निर्देश प्रशासन द्वारा जारी किए गए हैं। सरकारी फरमान से उम्मीदवारों में हड़कंप का माहौल दिख रहा है। कोविड की जांच कराए जाने के निर्देश ने उम्मीदवारों की मतगणना एजेंट बनवाए जाने की चिंता को बढ़ा दिया है।