{"_id":"6a84abeef178e6d6e4055857","slug":"vishal-rajput-becomes-president-of-the-hanuman-temple-committee-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-161537-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: हनुमान मंदिर समिति के अध्यक्ष बने विशाल राजपूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: हनुमान मंदिर समिति के अध्यक्ष बने विशाल राजपूत
विज्ञापन
जखौरा। कस्बा जखौरा स्थित डार बब्बा हनुमानजी मंदिर परिसर में मंगलवार को मंदिर समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुरानी समिति का आय-व्यय प्रस्तुत किया गया। इसके बाद नई मंदिर समिति का गठन कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
नई कार्यकारिणी में विशाल राजपूत को अध्यक्ष, फूलसिंह यादव और सोनू चौरसिया को उपाध्यक्ष, आनंद नामदेव को महामंत्री, कपिल अग्निहोत्री और हेमराज राजपूत को मंत्री, प्रदीप झां को कोषाध्यक्ष, हरिराम राजपूत को सह कोषाध्यक्ष, मनोज सेन को मीडिया प्रभारी, बलराम सिंह राजपूत को ऑडिटर और सुंदर यादव को व्यवस्थापक बनाया गया।
समिति के पदाधिकारियों ने मंदिर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और धार्मिक आयोजनों को व्यवस्थित ढंग से कराने की बात कही। बताया गया कि नवनिर्वाचित समिति का शपथ ग्रहण समारोह 22 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर बल्लू जायसवाल, आलोक स्वामी, रघुवीर झां, अशोक सोनी, प्रदीप सोनी और मानसिंह मौजूद रहे।