{"_id":"65d7afabb35cb3dec90bc526","slug":"villagers-raised-demand-to-complete-the-incomplete-work-of-platform-number-three-lalitpur-news-c-131-ltp1001-110797-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ग्रामीणों ने प्लेटफार्म नंबर तीन के अधूरे कार्य पूर्ण करने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ग्रामीणों ने प्लेटफार्म नंबर तीन के अधूरे कार्य पूर्ण करने की उठाई मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जाखलौन-ललितपुर। प्लेटफार्म तीन पर करीब दो फीट गहरा गड्ढा होने से यात्रियों को उतरते व चढ़ते समय काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों ने इस समस्या को लेकर मंडल रेल प्रबंधक को संबोधित ज्ञापन स्टेशन प्रबंधक को सौंपा।
झांसी बीना सेक्सन के धौर्रा रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर-3 पर उच्चीकरण का कार्य विगत एक वर्ष से चल रहा है। वर्तमान में प्लेटफार्म पर लगभग दो फीट गहरा गड्ढा नाली के रूप में कर दिया गया है, इससे यात्रियों को दिक्कत हो रही है। महिलाएं, बच्चे व दिव्यांग यात्री आए दिन गिर कर चोटिल हो रहे हैं। कई महीनों से काम बंद है, कई बार मौखिक व लिखित प्रार्थना करने पर भी अब तक रेल प्रशासन और संबंधित ठेकेदार ने ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों ने मंडल रेल प्रबंधक को संबोधित ज्ञापन स्टेशन प्रबंधक को सौंपा, जिसमें जल्द अधूरा कार्य पूर्ण करने की मांग उठाई। आगामी एक मार्च से आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन पर महेंद्र सिंह बुंदेला, यशपाल सिंह परिहार, धीरज सिंह यादव प्रधान धौर्रा, सुदामा प्रसाद मिश्रा ग्राम प्रधान मादोन, आलोक शांडिल्य पूर्व प्रधान पिपरई, प्रकाश यादव पूर्व प्रधान धौर्रा, जयराम रजक पूर्व प्रधान पिपरई, संगीता देवी रजक पूर्व प्रधान मादोन, डाॅ रमेश चंद्र जैन, लखन मिश्रा, गोविंद प्रसाद कुशवाहा आदि ने हस्ताक्षर किए हैं।