फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Villagers panic due to presence of crocodile in Alapur pond

Lalitpur News: आलापुर तालाब में मगरमच्छ होने ग्रामीणों में दहशत

Thu, 01 Jan 2026 11:55 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Villagers panic due to presence of crocodile in Alapur pond
ललितपुर। वन प्रभाग की रेंज के जाखलोन थाना क्षेत्र के ग्राम आलापुर के तालाब में मगरमच्छ की सूचना पर वन विभाग टीम मौके पर पहुंची। प्रधान को तालाब से पानी निकालने को कहा गया, ताकि मगरमच्छ को पकड़ा जा सके। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी गौतम सिंह दलबल सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने तालाब में मगरमच्छ की जांच पड़ताल की। इसके बाद मगरमच्छ की पुष्टि होने पर प्रधान को तालाब का पानी निकालने के लिए कहा गया। उन्होंने बताया कि इस समय पानी ज्यादा है पानी नहीं निकाला जा सकता। क्योंकि बगल में नहर चल रही है, नहर से पानी आता है। प्रधान को निर्देश दिए गए कि तालाब के चारों तरफ जाली वाली फेंसिंग लगा दें, ताकि मगरमच्छ बाहर आकर कोई नुकसान न कर सके। इस संबंध में प्रभागीय निदेशक ने एसडीएम सदर से भी बात की, साथ ही डीपीआरओ से भी बात कर प्रधान की बात कराई गई, ताकि तालाब के चारों ओर जाली वाली फेंसिंग की व्यवस्था की जा सके। क्षेत्रीय वन अधिकारी तथा स्थानीय वन कर्मचारियों को भी निर्देश दिए गए कि वह बराबर इस स्थल की निगरानी रखें। किसी भी परिस्थिति में मगरमच्छ को कोई हानि न पहुंचे और न कोई जनहानि हो पाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed