फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Villagers demand underpass or overbridge following accident in Ronda.

Lalitpur News: रोंड़ा में दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने की अंडरपास या ओवरब्रिज बनाने की मांग

Tue, 28 Jul 2026 01:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Villagers demand underpass or overbridge following accident in Ronda.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। ग्राम रोंड़ा में हाईवे पर चार दिन पहले बाइक सवार तीन किशोरों की ट्रक की टक्कर से मौत के मामले में अब ग्रामीणों व परिजनों ने राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-44 के परियोजना निदेशक को एक ज्ञापन दिया है। इसमें ग्रामीणों ने रोंड़ा में हाईवे पर ओवरब्रिज या अंडरपास बनाए जाने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया है कि ग्राम रोंड़ा के पास से राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 44 निकला हुआ है। ग्राम रोंड़ा में आबादी लगभग आठ से दस हजार है। इस गांव के बीच में से ही ग्राम खड़ोवरा जाने के लिए भी मार्ग है। हाईवे से रोंड़ा व खड़ोवरा जाने के लिए प्रतिदिन पंद्रह हजार से अधिक लोगों का राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन होता है। ग्राम रोंड़ा के सामने ओवरब्रिज नहीं होने से लोगों को दूसरी ओर जाने के लिए हाईवे को पार करने के लिए दोनों ओर एक-एक किलोमीटर की दूरी तय कर जाना पड़ रहा है। इसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं।
विज्ञापन

बीते 23 जुलाई को दोपहर ढाई बजे कंटेनर की टक्कर से तीन चचेरे भाईयों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा पूर्व में रोंड़ा के पास कई लोगों की मौत अंडरपास या ओवरब्रिज न होने के कारण हो चुकी है। ज्ञापन पर ग्राम पंचायत सदस्य कुसुम राजा, हजारी पाल, ग्यासी पाल, भारती, कुंदन पाल, अजुद्दी, गुलाब पाल समेत एक सैकड़ा से अधिक ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed