Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Villagers death case: Four days later, police action limited to investigation

ग्रामीण मौत प्रकरण : चार दिन बाद भी पुलिस की कार्रवाई जांच तक सिमटी

Thu, 05 Nov 2026 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Villagers death case: Four days later, police action limited to investigation
31 अक्तूबर को कुए में मिला था ग्रामीण का पत्थर बंधा शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जखौरा थाना क्षेत्र के नौहरकलां गांव में एक ग्रामीण का शव कुएं में मिला। मृतक वीरन यादव के पीठ पर 15 किलोग्राम का पत्थर बिजली के तार से बंधा था। शव की स्थिति हत्या की आशंका जता रही है।

53 वर्षीय वीरन यादव चार दिन पहले घर से निकले थे। उनका शव 31 अक्तूबर की शाम को गांव के कुएं में मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। हालांकि, शव सड़ा-गला होने के कारण मौत का सही कारण पता नहीं चल पाया। वीरन की मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई
चार दिन बाद भी पुलिस इस घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। पुलिस की कार्रवाई अभी जांच तक ही सीमित है। जखौरा थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि घटना को लेकर जांच की जा रही है। पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है, जिससे रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। पुलिस ने जल्द ही घटना का पटाक्षेप करने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed