फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Villagers are keeping the tradition alive

Lalitpur News: परंपरा को जिंदा रखे हैं ग्रामीण

Sat, 23 Mar 2024 04:40 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 04:40 PM IST
विज्ञापन
Villagers are keeping the tradition alive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बुंदेलखंड के लोग परंपराओं को जिंदा रखे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में होली दहन के दिन फगवारों की टोलियां ऐसे घरों में जाकर फाग गीत गाने के साथ रंग डालती है, जहां एक वर्ष के दौरान किसी व्यक्ति की मौत हुई होती है। शोक संतृप्त परिवार के लोगों पर रंग-गुलाल डालकर उन्हें अपनेपन का एहसास कराते हैं। जबकि, शोक संतृप्त परिवार इन फगवारों को गुड़ व बताशा खिलाते हैं। फगवारों की टोली में सभी वर्गों के लोग शामिल रहते हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों के लोग आज भी होली पर परंपरा का निर्वहन करते हुए एकता की मिसाल पेश कर रहे हैं। आपस में कितने भी मतभेद क्यों न हों, होलिका दहन के दिन गांव के बुजुर्ग व युवाओं की टोलियां उन घरों में जाती हैं, जिन घरों में एक वर्ष के दौरान किसी व्यक्ति की मौत हुई रहती है। यहां फगवारे, कहां गए मित्र मिलनियां, हो राजा कहां गए मित्र मिलनियां, तुम सोच न करो, पार के लगईया परमात्मा, करमों के लिखे विधाता न मिटा पाए जैसे फाग गीत गाते हैं। फाग टोलियों का मार्ग दर्शन बुजुर्गों के हाथों में रहता है। बुजुर्ग बताते हैं कि जिस घर में एक वर्ष के दौरान मौत होती है, उस घर में अनरय की होली मानी जाती है। उक्त घर में गांव के लाेग फगवारे बनकर जाते हैं और उन्हें अपनेपन का एहसास दिलाते हुए उनके साथ होली मनाते हैं।
विज्ञापन

----------
होली के बाद शोक संतृप्त घर में शुरू होते हैं शुभ कार्य
ग्रामीण क्षेत्रों में जिन घरों में एक साल में किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है, वहां साल भर कोई त्योहार नहीं मनाया जाता। मान्यता है कि होली के त्योहार होने के बाद ही शोक संतृप्त घर में शुभ कार्य की शुरुआत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
पांच दिन तक निकलती हैं टोलियां
गांवों में पांच दिनों तक फगवारों की टोलियां फाग गीतों के साथ घर-घर घूमती हैं। टोलियों के साथ गांव के लोग होते हैं। घरों में उनका आदर सम्मान किया जाता है। पांचवें दिन शाम को होलिका दहन स्थल पर टोलियां फाग कार्यक्रम का समापन कर देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed