फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Villager who went to guard the crop dies in the field

Lalitpur News: फसल की रखवाली करने गए ग्रामीण की खेत में मौत

Sun, 14 Jul 2024 12:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Villager who went to guard the crop dies in the field
ललितपुर। फसल की रखवाली करने गया ग्रामीण खेत पर अचेत मिला। परिजन उसे अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने सांप के काटने से मौत होने की बात कही है।
विज्ञापन

कस्बा बांसी के मोहल्ला जखौरा रोड नईबस्ती निवासी गनेश (50) पुत्र हरदास कुशवाहा शुक्रवार को अपने खेत पर मक्का की फसल की निदाई-गढ़ाई करने गया था। शाम को जब परिजन खेत पर पहुंचे तो यहां गनेश अचेत पड़ा मिला। आनन-फानन परिजन गनेश को लेकर जखौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। भतीजे खेमचंद्र ने सांप के काटने से मौत होने की बात कही है। मृतक तीन भाई, दो बहन में बड़ा था और उसके तीन पुत्र और चार पुत्रियां हैं। वह ढाई एकड़ जमीन पर खेती करके परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed