फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Villager injured in dispute during wedding dies

Lalitpur News: शादी के दौरान विवाद में घायल ग्रामीण की मौत

Tue, 05 Mar 2024 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Villager injured in dispute during wedding dies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शादी के दौरान हुए वाद-विवाद में घायल ग्रामीण की झांसी ले जाते समय मौत हो गई। परिजनाें ने परिवार के ही रिश्ते में लगने वाले चचेरे भाईयों व भतीजों पर मारपीट से मौत होने का आरोप लगाया है।
थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम खिरिया ऊबारी निवासी भगवानदास (55) के पुत्र राकेश ने बताया कि रविवार को परिवार के ही राजेश के पुत्र देव सिंह की शादी थी। इस दौरान भगवानदास का अपने ही परिवार के रिश्ते में लगने वाले चचेरे भाईयों व भतीजों से वाद-विवाद हो गया। करीब आधा दर्जन आरोपियों ने भगवानदास के साथ लाठी डंडों व लात घूंसों से मारपीट कर दी। नाराहट पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरधा पहुंचाया। यहां से जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। झांसी ले जाते समय भगवानदास की मौत हो गई। मृतक के पुत्र राकेश ने शादी में डीजे पर महिलाओं व बच्चियों के साथ नाचने और हुड़दंग करने से रोकने पर भगवानदास से मारपीट करने और इससे मौत हो जाने की बात कही है, जबकि पुलिस 1500 रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने की बात कह रही है। मृतक के पांच पुत्र व तीन पुत्री हैं। वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था।
विज्ञापन

-----------
खिरिया ऊबारी में दो पक्षों के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर मारपीट हो गई थी। पुलिस ने विवाद शांत कराया और चोटिलों को भर्ती कराया। इलाज के दौरान भगवानदास की मौत हो गई। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed