{"_id":"60f9c31e8ebc3e586c0aed86","slug":"villager-died-electric-shock-lalitpur-news-jhs200167782","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का तार जोड़ते समय करंट लगने से ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली का तार जोड़ते समय करंट लगने से ग्रामीण की मौत
विज्ञापन
body 2.jpg
- फोटो : body 2.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। थाना नाराहट क्षेत्र के ग्राम बड़गाना व बछरई की बिजली लाइन सुधारते समय एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी मिलने पर नाराहट थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम बड़गाना निवासी राजेंद्र बुनकर (26) पुत्र रमेश बुनकर बृहस्पतिवार को गांव में ही था। ग्राम बड़गाना व ग्राम बछरई की बिजली लाइन में फाल्ट आने के कारण वह बिजली लाइन सुधारने लगा। इसी दौरान बिजली के तारों में आ रहे करंट की चपेट में आने से उसे जोरदार झटका लगा और वह जमीन पर अचेत होकर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने उसे नाराहट अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मेमो मिलने पर नाराहट पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव के ही रमेश कुमार ने बताया कि मृतक के एक बेटा व एक बेटी है और वह तीन भाई व दो बहिनों में बड़ा था। इस मामले में थानाध्यक्ष नाराहट भानू प्रताप सिंह ने बताया कि उक्त युवक ग्राम बड़गाना व बछरई की बिजली लाइन को सुधार रहा था, इसी दौरान उसे करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
-------
बुधवार को बड़गाना, बछरई की हाइटेंशन लाइन में फाल्ट आ गया था, जिस पर विभाग द्वारा लाइन को कटवा दिया था। बृहस्पतिवार को यह युवक उक्त लाइन को फिर से जोड़ने लगा, जिससे उसमें आ रहे करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सूरजभान, उपखंड अधिकारी, बिरधा-पाली।