फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Villager committed suicide by hanging in the house

ग्रामीण ने घर में फांसी लगाकर जान दी

Thu, 20 Jan 2022 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Villager committed suicide by hanging in the house
तालबेहट। थाना पूराकलां क्षेत्र के ग्राम विजयपुरा में बुधवार को ग्रामीण ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के पीछे पारिवारिक कलह के चलते मानसिक तनाव बताया जा रहा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव विजयपुरा निवासी देवेंद्र कौशिक (51) पुत्र सुखनंदन कौशिक गांव में खेती के अलावा पूजा-पाठ कर परिवार का गुजार कर रहे थे। मंगलवार की रात वह खाना खाने के बाद अपने मकान के ऊपर वाले कमरे में सोने चले गए। सुबह जब काफी देर तक वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकले, तो उसका इकलौता पुत्र विजय उन्हें देखने कमरे में गया।
विज्ञापन

वहां कमरे में पिता को रस्सी के सहारे मयारी से लटका देख वह चीख उठा। घटना से परिवार में चीख पुकार मच गई। जानकारी के बाद थानाध्यक्ष राजकुमार यादव मौके पर गए। उन्होंने आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। थाना इंचार्ज ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि वह पारिवारिक कलह के चलते वह मानसिक तनाव में रहते थे। इसी के चलते उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed