फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Villager beaten to death with sticks

Lalitpur News: ग्रामीण को लाठी-डंडों से पीटकर मौत के घाट उतारा

Thu, 08 Jun 2023 11:50 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Thu, 08 Jun 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Villager beaten to death with sticks
भाई व चाचा ने गांव के दो युवकों पर लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। आपस में हो रहे विवाद में ग्रामीण पर गांव के दो लोगों ने लाठी से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने गांव के दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
थाना छिल्ला निवासी हरपाल (40) को बृहस्पतिवार की रात्रि गंभीर घायलावस्था में जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बारे में मृतक के भाई महेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को उसके भाई हरपाल का गांव के दो युवकों से विवाद हो गया था। जिसमें विपक्षियों ने हरपाल पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिससे उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर गिर गया। घायल को सिलावन में स्थित अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल ले जाने की बात कही। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा शिवराज व भाई महेंद्र सिंह ने दो लोगों पर हत्या के आरोप लगाए हैं। जिला अस्पताल कर्मचारियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोरचरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

घटना को लेकर अलग अलग चर्चा
घटना के पीछे गांव में मोबाइल चार्ज करने को लेकर हुए विवाद को बताया जा रहा है जबकि मृतक के चाचा शिवराज सिंह ने गांव के दो दबंग युवकों द्वारा एक लड़के को पीटने में बीच बचाव करने गए हरपाल पर लाठी डंडो से हमला करने की बात बताई है। थाना पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिली है प्रभारी निरीक्षक घटनास्थल पर जाकर पूरी जानकारी देंगे। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। -रक्षपाल सिंह, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed