फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   villager ang famininam ash prouing

मृतक के परिजन व ग्रामीणों ने किया गया थाने का घेराव

Wed, 13 Oct 2021 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
villager ang famininam ash prouing
मड़ावरा(ललितपुर)। मड़ावरा के ग्राम बम्होरीकला में मड़ावरा निवासी गल्ला व्यापारी का शव गोदाम में फंदे पर लटका मिलने के मामले में मंगलवार को उसके परिवारजनों ने सही धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर ग्रामीणों के साथ थाने का घेराव किया। उन लोगों ने नारेबाजी कर खूब हंगामा किया। मामला बढ़ता देख कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और एसडीएम व सीओ महरौनी ने मौके पर पहुंचकर मामला संभाला और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बीते बुधवार को थाना मड़ावरा के ग्राम बम्होरीकला में मड़ावरा निवासी गल्ला व्यापारी राकेश जैन का शव उनके ही गोदाम में रस्सी के फंदे पर लटका मिला था। मृतक की पत्नी कल्पना जैन की तहरीर पर मड़ावरा पुलिस द्वारा बीते शनिवार को कस्बा निवासी दीपक साहू पुत्र जगदीश साहू एवं कलावती पत्नी स्व0 जगदीश साहू, ग्राम धवा निवासी सुजान सिंह पटेल एवं ग्राम गढोलीकला निवासी बल्देव पटेल के खिलाफ दफा 302, 387, 406 एवं 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी, जिसे बाद में कुछ अन्य धाराओं में तरमीम कर दिया गया।
विज्ञापन

परिजनों एवं व्यापारियों का आरोप है कि मड़ावरा पुलिस द्वारा बगैर किसी आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद ही हत्या की धारा में पंजीकृत मुकदमे को आत्महत्या के लिए उकसाने वाली धारा में तरमीम कर दिया गया। थाने का घेराव करते हुए परिजनों ने मड़ावरा थानाध्यक्ष द्वारा मामले में पीड़ित पक्ष के साथ भेदभाव अपनाने का आरोप भी लगाया। आरोप है कि सोमवार को मृतक के परिजन मामले में जांच की प्रगति जानने के लिए थाने पहुंचे तो उनको घंटों बैठाये रखा गया और बाद में वहां से टरका दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जब मंगलवार सुबह मृतक के परिजन फिर थाने पहुंचे तो उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि कुछ देर बाद थानाध्यक्ष ने उन्हें हड़काते हुए बलवा करने का मुकदमा लिखने की धमकी दी तो परिजन और ग्रामीण नाराज हो गए। इसी को लेकर हंगामा हो गया। जानकारी मिलने पर थाने पहुंचे स्थानीय उच्चाधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझाते हुए उन्हें न्याय दिलाए जाने का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर लोग शांत हुए। एसडीएम एवं सीओ द्वारा मामले की जानकारी से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को भी अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed