फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Village head office had objected

ग्राम प्रधान पद पर लगाई आपत्ति

Thu, 01 Oct 2015 02:30 AM IST
ललितपुर।
ललितपुर। Updated Thu, 01 Oct 2015 02:30 AM IST
विज्ञापन

ललितपुर। ग्राम प्रधान पद पर आपत्तियां दर्ज कराने का सिलसिला लगातार जारी है। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में दर्ज कराई गई आपत्ति में ब्लाक जखौरा के ग्राम पंचायत सिरसी के प्रधान पद को अनुसूचित जाति के स्थान पर पिछड़ा वर्ग घोषित किए जाने की मांग की गई है।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि पिछली पंचवर्षीय योजना में उक्त सीट सामान्य वर्ग के लिए अनारक्षित थी। ऐसे में वर्तमान में उक्त सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित होनी चाहिए, जबकि उसे अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिया गया है। अत: प्रधान पद को पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित घोषित किया जाए। इस मौके पर बृजभान सिंह, विक्रम सिंह, रामकिशोर राजपूत, चतरे सहारिया, बादाम सिंह, दयाराम अहिरवार, सुनीता देवी, किरन, मोहन पाल, राकेश, तुलसीराम उपस्थित रहे।

विज्ञापन


वहीं, ब्लाक मड़ावरा की ग्राम पंचायत रनगांव में प्रधान पद अनुसूचित जाति के स्थान पर पिछड़ा वर्ग घोषित किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए बताया कि वर्तमान में ग्राम प्रधान पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित था। ऐसे में अब प्रधान पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित होना चाहिए। आपत्ति पर सुकन देवी, हरनाम सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, कल्ले अहिरवार, अजय प्रताप सिंह, कैलाश सिंह, मानक सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह ब्लाक जखौरा की ग्राम पंचायत पिपरा के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पद को पिछड़ा वर्ग के स्थान पर अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित किए जाने की मांग को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान पद लंबे समय से पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित चल रहा था, इस बार भी सीट को पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित कर दिया गया है। मांग की गई कि अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को मौका दिया जाए। इस मौके पर वीरन, सीताराम, चैनू, कैैलाश, अशोक, हरीराम, प्रकाश, प्रेमलाल, धनीराम, बाबूलाल, दुर्जन लाल, रबी कुमार उपस्थित रहे।

वहीं, विकासखंड विरधा की ग्राम पंचायत रजवारा के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पद अनुसूचित जाति अथवा पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए बताया कि ग्राम पंचायत में कुल मतदाता तीन हजार के आसपास हैं। इसमें से 1600 पिछड़ी जाति, 900 दलित और 300 सहरिया जाति के मतदाता हैं। अत: ग्राम पंचायत सीट को अनारक्षित न किया जाए, बल्कि अनुसूचित जाति अथवा पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया जाए। इस मौके पर विनोद दीक्षित, रोहित कुमार, फूल सिंह, शेर सिंह, कल्लू, रमेश कुमार, विनोद कुमार रजक, जयनारायण कुशवाहा, अशोक, राजा कुशवाहा उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed