फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Village Development Officer Virendra posted in Block Birdha suspended

Lalitpur News: ब्लॉक बिरधा में तैनात ग्राम विकास अधिकारी वीरेंद्र निलंबित

Thu, 10 Aug 2023 01:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Village Development Officer Virendra posted in Block Birdha suspended
निजी भूमि पर सार्वजनिक शौचालय बनाने का आरोप था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिलाधिकारी के आदेश पर निजी भूमि पर सार्वजनिक शौचालय निर्माण के आरोप में ग्राम विकास अधिकारी वीरेंद्र कुमार को जिला विकास अधिकारी ने निलंबित किया है। इनके ऊपर विकास खंड बिरधा में ग्राम दुधई, अनौरा व डुंगरिया में निजी भूमि पर सार्वजनिक शौचालय बनाने का आरोप था।
जिलाधिकारी के आदेश पर ग्राम विकास अधिकारी की जांच विकास खंड स्तर पर की गई। एडीओ पंचायत की रिपोर्ट पर जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन मिश्रा ने निलंबन की संस्तुति की, लेकिन इस प्रकरण में जिला विकास अधिकारी निलंबित नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन

मंगलवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला विकास अधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारी वीरेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया है। इनके निलंबन से विकास खंड बिरधा में खलबली मच गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन मिश्रा ने बताया कि सार्वजनिक शौचालय निर्माण में लापरवाही के कारण यह कार्यवाही अमल में लाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed