फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Vijay and Jayanti top the walking race competition

Lalitpur News: पैदल चाल दौड़ प्रतियोगिता में विजय और जयंती अव्वल

Sat, 04 Oct 2025 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Vijay and Jayanti top the walking race competition
- गांधी जयंती पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। गांधी जयंती व आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत बृहस्पतिवार को पैदल चाल दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग में विजय और बालिका वर्ग में जयंती अव्वल रही। विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किया।

स्पोर्ट्स स्टेडियम में पांच किमी बालक वर्ग एवं तीन किमी बालिका वर्ग की पैदल चाल दौड़ प्रतियोगिता में बालिका वर्ग को डाॅ. नीलांजली दुबे चिकित्साधिकारी ने, तहसीलदार तनवीर हसन ने बालक वर्ग को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पैदल चाल में जनपद के 33 बालकों व 19 बालिकाओं सहित कुल 52 धावकों ने प्रतिभाग किया। पांच किलोमीटर बालक वर्ग में प्रथम विजय, द्वितीय राघवेंद्र, तृतीय योगीराज, सांत्वना पुरस्कार अक्षत, शिवम, समर प्रताप को दिया गया। तो वहीं तीन किलोमीटर बालिका वर्ग चाल प्रतियोगिता में प्रथम जयंती, द्वितीय तान्या, तृतीय राधिका, सांत्वना पुरस्कार जाहंवी, मोनिका व पूजा को दिया गया। पैदल चाल प्रतियोगिता के अंतर्गत पूरी दौड़ पूरी करने वाले अल्प आयु वर्ग की खिलाड़ी मनीषा राजपूत, पारस, देव व रितिक पटेल को प्रोत्साहन स्वरूप स्पोर्ट्स किट प्रदान कर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी रेखा रावत, अंकुर सहरावत, रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed