{"_id":"639375ab8c551420775134ff","slug":"vigilance-caught-10-people-running-tubewells-by-stealing-electricity-lalitpur-news-jhs234612859","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बीमारी से तंग महिला ने कुएं में कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बीमारी से तंग महिला ने कुएं में कूदकर दी जान
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मैलवारा खुर्द निवासी आरती (23) पत्नी कमल सहरिया ने बीमारी से तंग आकर बृहस्पतिवार की रात में कुएं में कूदकर जान से दी। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मैलवाराखुर्द निवासी आरती का विवाह पांच वर्ष पहले हुआ था। वह अपने पति कमल के साथ इंदौर में ईट भट्ठे पर काम करती थी। बीते तीन माह पहले उसे पेट में बीमारी हो गई, जिससे उसका पेट फूलने लगा था। जिस पर उसका पति उसे वापस ललितपुर ले आया और उसका उपचार शुरू कराया, लेकिन उसे लाभ नहीं हुआ।
उसे झांसी और फिर ग्वालियर भी दिखाया गया। कुछ दिन पहले ही उसका पेट का ऑपरेशन भी किया गया था। मगर आरती को ठीक नहीं होने की आशंका थी। दो दिन पहले परिजन उसे अपने गांव वापस ले आए और बीते बृहस्पतिवार को उसके मायके पक्ष से भाई भी देखने आए थे।
विज्ञापन
इसके बाद बृहस्पतिवार की रात में खाना खाने के बाद वह सोने चली गई और परिवारीजन भी सो गए। इसके बाद देर रात को वह बिना कुछ कहे ही घर से बाहर निकल गई। रात करीब साढ़े तीन जब उसका पति व जेठ उठे और आरती के घर में दिखाई नहीं दी तो उन्होंने आसपास उसकी खोजबीन की। उसके मायके ग्राम रजवारा वाली रोड पर भी देखा, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद दूसरा रास्ता जो बस्ती के पीछे जाता है, वहां भी देखा तो वहां कुएं में भी टॉर्च की रोशनी में झांककर देखा तो वह कुएं में पड़ी दिखाई दे गई। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की एक तीन वर्ष की बेटी है। मृतक के पति कमल सहरिया ने बताया कि वह आरती का ग्वालियर में इलाज करा रहा था। उसे जहां भी जरूरत होती, वह हर संभव उसे उपचार को ले जाता था।