फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Vidya Gyan Entrance Exam: 969 candidates appeared, 411 left the exam

विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा : 969 परीक्षार्थी हुए शामिल, 411 ने छोड़ा इम्तिहान

Sun, 03 Dec 2023 10:50 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Vidya Gyan Entrance Exam: 969 candidates appeared, 411 left the exam
ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों के कक्षा 5वीं के छात्र-छात्राएं हुए परीक्षा में शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। राजकीय इंटर कॉलेज में रविवार को दो पालियों में विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए पंजीकृत 1380 बच्चों मे सें 969 उपस्थित और 411 बच्चे अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांति पूर्वक तरीके से संपन्न हो। इसके लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को नोएडा स्थित एकेडमी में नि:शुल्क शिक्षा दी जाएगी।
विद्या ज्ञान परीक्षा के लिए जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में कक्षा 5 के 1380 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किए थे। परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया। रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज में प्रथम पाली में सुबह 10:30 बजे से बालिकाओं की परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा में 476 बालिकाओं ने उपस्थित रही। 12:30 बजे तक परीक्षा चली। दूसरी पाली की बालक वर्ग की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शुरू हुई। इसमें 493 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा शाम 4:30 बजे तक चली।
विज्ञापन

--------
बीएसए ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण
विद्या ज्ञान परीक्षा के शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। इसके लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिकेश कुमार यादव ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही परीक्षा कक्ष में ड्यूटी कर रहे शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पटल प्रभारी गौरव त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
रविवार को जीआईसी में विद्या ज्ञान परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। जिसमें प्रथम पाली में 476 बालिकाएं और दूसरी पाली में 493 बालक परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
अरुण बाबू शर्मा, प्रभारी प्रधानाचार्य जीआईसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed